संजय दत्त एक्शन हीरो हैं… मुन्ना भाई एमबीबीएस होगी डिजास्टर, राजकुमार हिरानी को सुनने पड़े थे ताने

Rajkumar Hirani Munna Bhai MBBS Disaster: मुन्ना भाई एमबीबीएस ब्लॉकबस्टर हिट हुई. हालांकि शुरुआत में राजकुमार हिरानी को कहा गया था कि यह डिजास्टर होगी, क्योंकि संजय दत्त एक एक्शन हीरो हैं.

Rajkumar Hirani Munna Bhai MBBS Disaster: राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसमें संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी ने धमाल मचाया. यह हिंदी सिनेमा की कल्ट में से एक मानी जाती है. हालांकि, जब यह फिल्म पहली बार बनी थी, तब राजकुमार हिरानी को कहा गया था कि यह डिजास्टर होगी, क्योंकि संजय दत्त एक्शन हीरो हैं.

Rajkumar Hirani On Munna Bhai MBBS: राजकुमार हिरानी को कहा गया था, मुन्ना भाई एमबीबीएस होगी डिजास्टर

राजकुमार हिरानी ने संजय अरोरा संग बातचीत में कहा, “मुझे याद है जब फिल्म पूरी हो गई थी और हम ट्रायल शो कर रहे थे. कुछ लोग इसे देखने आए थे, जिनमें एक निर्देशक भी शामिल थे. फिल्म देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा, ‘यह क्या कर दिया? तुमने तो बिल्कुल ही डिजास्टर फिल्म बना दी. संजय दत्त एक एक्शन हीरो हैं, और तुम उनके साथ अस्पताल में फिल्म बना रहे हो? और तुमने गाने भी यहीं शूट किए हैं. कम से कम एक गाना तो विदेश में शूट होना चाहिए था.’”

क्यों राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) का टूट गया था दिल

फिल्ममेकर ने आगे कहा, “उन्होंने यह भी कहा, यह एक कलरफुल फिल्म होनी चाहिए थी. किरदारों को रंगीन कपड़े पहनने चाहिए थे. ये क्या? आपने सबको अस्पताल की वर्दी पहना दी है.” राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा, “फिल्म रिलीज के बाद हम गेयटी गैलेक्सी गए थे और थिएटर में एंटर करते समय गेटकीपर से पूछा कि फिल्म को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है. उसने मुझे अंगूठा नीचे करके इशारा किया. उस पल मेरा दिल थोड़ा टूट गया.”

यह भी पढ़ें- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: शाहिद कपूर की फिल्म हिट या फुस्स, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

राजकुमार हिरानी ने कम ऑक्यूपेंसी पर क्या कहा

राजकुमार हिरानी ने आगे कहा, “जब मैं अंदर गया, तो मैंने देखा कि थिएटर लगभग 50 प्रतिशत ही भरा हुआ था. तब मुझे समझ आया कि उनका मतलब था कि ऑक्यूपेंसी कम थी और शो हाउसफुल नहीं था. हालांकि जो दर्शक अंदर थे, वह फिल्म का भरपूर आनंद ले रहे थे.” बाद में जब वह दूसरे थियेटर्स में गए थे, तो शाम तक सब हाउसफुल हो गया था.

Stars Rejected Munna Bhai MBBS: इन लोगों ने रिजेक्ट किया था फिल्म

संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा, फिल्म में बोमन ईरानी भी डॉ. जेसी अस्थाना की भूमिका में हैं. अभिनेता ने पहले खुलासा किया था कि विवेक ओबेरॉय और शाहरुख खान ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. यहां तक ​​कि काजोल और ऐश्वर्या राय भी इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई थीं.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >