Nayanthara Birthday: करोड़ों की डेब्यू फिल्म से लेकर फिल्मी लव लाइफ तक, नयनतारा के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Nayanthara Birthday: साउथ सुपरस्टार नयनतारा आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में जवान, चंद्रमुखी जैसी कई बेहतरीन फिल्म दी है. इसके साथ ही उनकी लव लाइफ भी कई फिल्मी है. आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.

Nayanthara Birthday: साउथ सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ कहे जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा की खूबसूरती और एक्टिंग की दुनिया दीवानी है. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई फिल्में की, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. उन्होंने पिछले ही साल बॉलीवुड में कदम रखा था. इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने पहली ही ब्लॉकबस्टर फिल्म दे डाली. उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए की कमाई की थी. आज 18 नवंबर को नयनतारा अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर आज हम उनके करियर से लेकर उनके लव लाइफ पर एक नजर डालते हैं.

नयनतारा का शुरुआती करियर

नयनतारा का जन्म 18 नवंबर, 2024 को कर्नाटक के मलयाली परिवार में हुआ था. उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय बैंगलुरू, दिल्ली और गुजरात में बिताया. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ केरल के तिरुवल्ला में शिफ्ट हो गई थीं. नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत एक एंकर और मॉडल के रूप में की.

नयनतारा की पहली फिल्म

नयनतारा ने 20 साल की उम्र में अपनी फिल्म की थी, जिसका नाम Manassinakkare था. यह एक मलयाली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके दो साल बाद 2005 में एक्ट्रेस को सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने रजनीकांत के साथ ‘चंद्रमुखी’ फिल्म की थी. इस फिल्मों को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

बॉलीवुड में एंट्री लेते ही बॉक्स ऑफिस के तोड़े रिकॉर्ड्स

नयनतारा ने पिछले साल 2023 में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ की. इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में किंग खान थे. फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और इसका फायदा बॉक्सऑफिस पर भी देखने को मिला. फिल्म ने भारत में 643.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दुनियाभर में इस फिल्म की कुल कमाई 1143 करोड़ रुपये की हुई. कलेक्शन के मामले में ‘जवान’ ने शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ के भी रिकॉर्ड्स तोड़े थे. इस तरह फिल्म की कामयाबी ने नयनतारा के करियर को शिखर पर पहुंचा दिया.

नयनतारा की फिल्मी लव स्टोरी

नयनतारा की स्ट्रीमिंग डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरीटेल’ आज 18 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस के करियर से लेकर उनके पर्सनल लाइफ के बारे में सबकुछ दिखाया गया है. एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले अपने डॉक्यूमेंट्री की एक क्लिप शेयर करते हुए अपने फिल्मी लव लाइफ के बारे में बात की थी. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘एक दिन हम पांडिचेरी की सड़कों पर एक सीन कर रहे थे, मैं सड़क पर बैठकर अपने शॉट का इंतजार कर रही थी और शिवन, विजय सेतुपति सर के साथ एक शॉट कर रहे थे. मुझे नहीं पता, मगर कुछ हुआ और अचानक मैंने उनकी तरफ देखा और उन्होंने मुझे देखा और पहली बात जो मुझे लगी कि वह बेहद प्यारे लग रहे थे. वह जिस तरह से चीजों को समझा रहे थे और जिस तरह से निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे, मुझे भा गया.’ मालूम हो कि नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून, 2022 को महाबलीपुरम में शादी की थी. अब कपल को दो बच्चे हैं, जिनकी तस्वीरें एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं.

यहां देखें नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर-

साउथ की लेडी सुपरस्टार ‘नयनतारा’ को प्रभात खबर की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

Also Read: Aditya Roy Kapur Birthday: 10 साल से नहीं दी आदित्य रॉय ने कोई हिट फिल्म, फिर भी जीते हैं लैविश लाइफ, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >