Mardaani 3 Release Date: खौफनाक मिशन के लिए शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौटीं रानी मुखर्जी, नए पोस्टर में कंफर्म रिलीज डेट और कहानी से उठा पर्दा

Mardaani 3 Release Date: रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की कंफर्म रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया. जानिए रिलीज डेट, कहानी और पोस्टर की खासियत.

Mardaani 3 Release Date को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. रानी मुखर्जी स्टारर सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी 3’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी कंफर्म रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.

अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स की निर्मित मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रेंचाइजी मानी जाती है. करीब 11 साल पहले शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी को शुरुआत से ही अपनी दमदार कहानी और मजबूत महिला किरदार के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. यही वजह है कि मर्दानी आज एक कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है. ऐसे में आइए अब पार्ट 3 की रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी बाकी जरूरी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

पहले यहां देखें मर्दानी 3 का पोस्टर-

‘मर्दानी 3’ की कंफर्म रिलीज डेट

यश राज फिल्म्स ने ‘मर्दानी 3’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वह तब तक नहीं रुकेगी, जब तक वह उन सभी को बचा नहीं लेती! #रानी मुखर्जी #मर्दानी3 में निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आ गई हैं. बचाव अभियान 30 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगा.”

पोस्टर में क्या है खास?

जारी किए गए पोस्टर में रानी मुखर्जी हाथ में बंदूक लिए एक ड्रम पर बैठी नजर आ रही हैं. उनके आसपास मिसिंग टैग के साथ डरी-सहमी बच्चियां दिखाई दे रही हैं. पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि इस बार कहानी बेहद इमोशनल और समाज को झकझोरने वाली होने वाली है.

मर्दानी 3 की कहानी क्या होगी?

इस बार मर्दानी 3 की कहानी एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित होगी. फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर और ईमानदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी, जो मासूम बच्चियों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

रानी मुखर्जी पहले ही इस फिल्म को लेकर बता चुकी हैं कि यह थ्रिलर “डार्क, खतरनाक और बेहद क्रूर” होगी. यही बयान सामने आते ही नेटिजन्स, सेलेब्स और फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली.

मर्दानी फ्रेंचाइजी का अब तक का सफर

  • मर्दानी (2014): प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया.
  • मर्दानी 2 (2019): गोपी पुथरन की निर्देशित इस पार्ट में एक साइकोपैथ, रेपिस्ट और सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई.

मर्दानी फ्रेंचाइजी अपने खौफनाक विलेन, रियलिस्टिक ट्रीटमेंट और बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के लिए जानी जाती है. अब मर्दानी 3 इसी परंपरा को और आगे ले जाने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 10: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का खेल खत्म, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बटोरे सिर्फ चिल्लर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >