Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राखी सावंत को दी धमकी, कहा- तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे में ही मारेंगे…

राखी सावंत ने कहा कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक मेल मिला है जिसने हाल ही में धमकी भरे कॉल और ईमेल भेजे थे. राखी ने मीडिया को मेल दिखाते हुए कहा, राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है तू सलमान खान के मैटर में दखलअंदाजी मत कर.

Salman Khan Death Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) फिलहाल अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन में काफी बिजी है. इस बीच उन्हें एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इससे पहले भी सलमान को धमकी मिल चुकी है. इस बार एक्टर के साथ-साथ राखी सावंत को भी बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. इस बारे में एंटरटेनमेंट क्वीन ने खुद बताया है.

राखी सावंत को मिली धमकी

दरअसल, राखी सावंत ने कहा कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक मेल मिला है जिसने हाल ही में धमकी भरे कॉल और ईमेल भेजे थे. राखी ने मीडिया को मेल दिखाते हुए कहा, राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है तू सलमान खान के मैटर में दखलअंदाजी मत कर. तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जायेगी और तेरे भाई सलमान को हम बॉम्बे में ही मारेंगे. वो कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा ले. अबकी बार उसे सिक्योरिटी में ही मारेंगे. लास्ट वॉर्निंग है राखी तेरे लिए. वरना फिर तू तैयार रहना.

मैं हमेशा सलमान भाई के…

राखी सावंत को ये मेल प्रिंस मावी नाम के नाम से आया हुआ है. राखी ने ये बात ईटाइम्स से बातचीत में कंफर्म किया है. राखी ने आगे कहा, वो लॉरेंस बिश्नोई से आग्रह करती हैं कि वह सलमान खान और उन्हें इन धमकी भरे कॉल्स से बख्श दें. एक्ट्रेस ने कहा कि, यह एक गंभीर मामला है, मैं इसे देखकर बेहद हैरान हूं. मैं हमेशा सलमान भाई के बारे में बात करती हूं और मैं प्रार्थना करती हूं कि उन्हें कुछ न हो.

Also Read: KKBKKJ BO Prediction: पहले दिन ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सलमान की फिल्म? अभी से ही एडवांस बुकिंग पड़ी सुस्त
डरी हुई है राखी

राखी सावंत ने कहा, मैं कोई कार्रवाई नहीं कर रही हूं. मैं डरी हुई और भ्रमित हूं और नहीं जानती कि क्या करूं. मैं इसे भगवान पर छोड़ रही हूं. बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि कैसे सलमान खान द्वारा उनके समुदाय की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया था. लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया था. एक इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई में कहा था, सलमान खान के खिलाफ गुस्सा है और उन्हें माफी मांगने के लिए उनके देवता के मंदिर में जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही सलमान खान से नाराज हैं. लॉरेंस बिश्नोई ने कहा, “सलमान खान के लिए हमारे समाज में गुस्सा है. उन्होंने मेरे समाज को अपमानित किया. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

Also Read: Salman Khan: गोल्ड-डायमंड्स से जड़ी है सलमान खान की ये Rolex वॉच, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, PIC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >