KK Death Anniversary: सिंगर बनने के लिए छोड़ दी थी नौकरी, इस सॉन्ग ने बदल दी थी केके की जिंदगी

KK Death Anniversary: आज केके हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके गाने दिल इबादत, तड़प तड़प, लबों को, अभी अभी और बीते लम्हें जैसे सॉन्ग्स फैंस के जुबान पर आज भी है. अपने गानों के जरिए वो आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है.

केके उर्फ ​​कृष्णकुमार कुन्नथ देश के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में से एक माने जाते थे. 53 साल की उम्र में केके का निधन 2022 में हार्ट अटैक की वजह से हो गया था. तीन दशकों से अधिक के करियर में, केके ने कुछ सबसे भावपूर्ण ट्रैक दिए हैं, जिसे आज भी लोगों ने याद रखा हुआ है. फिल्मों में अपना करियर शुरू करने से पहले सिंगर ने होटलों में गाकर अपना गुजारा किया था. साल 1994 में वो मुंबई आए थे और उन्होंने कई ऐड के लिए जिंगल्स गाकर आकर अपने करियर की शुरूआत की.


केके ने इस वजह से छोड़ दी थी नौकरी
सिंगर केके ने एक बार द कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए सेल्स की नौकरी भी की थी. उस समय उनके पास कोई जॉब नहीं था और उनके ससुराल वाले चाहते थे कि वो शादी से पहले जॉब कर लें. केके ने तीन महीने तक वह जॉब की और निराश हो गए, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी. अपनी पत्नी और पिता के भरोसे उन्होंने संगीत की ओर रुख किया. बता दें कि उन्होंने केके ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मराठी, कन्नड़, बंगाली, मलयालम, गुजराती और असमिया में भी गाने गाए थे.

KK Top 10 Songs: ‘हम रहे या ना रहे कल’ सिंगर केके के 10 बेहतरीन गाने, जिन्होंने फैंस को बनाया दीवाना

Teri Meri Doriyaann: सीरियल से कटा इस किरदार का पत्ता, अब शो में नहीं आएगा नजर, साहिबा से है कनेक्शन


इस गाने ने केके की बदल दी जिंदगी
केके ने 1999 में ‘हम दिल दे चुके सनम’ गाना गाया था और इस गाने ने उनकी जिंदगी बदल दी. इस गाने से उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली कि उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. हालांकि उन्होंने ये गाना पहले गाने से मना कर दिया था. म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने इस बात का खुलासा ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में किया था. हालांकि इस्माइल ने उन्हें गाने के लिए मना लिया और उनसे कहा था वो इस गाने में उनकी ही आवाज की कल्पना कर सकते है. जिसके बाद केके ने ये गाना गाया और सॉन्ग ने इतिहास रच दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >