Haq OTT Release: घर बैठे देखें ‘हक’, इस ओटीटी पर रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म, जानें रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म डिटेल्स

Haq OTT Release: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म शाह बानो बेगम के जीवन और उनकी 1985 के कानूनी लड़ाई पर आधारित है. आइए आपको बताते हैं कि इसे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Haq OTT Release: बॉलीवुड स्टार यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है. फिल्म 2 जनवरी 2026 यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. हालांकि उम्मीद जताई जा रही कि मूवी को ओटीटी पर अच्छा रिस्पांस मिले. आइए ओटीटी रिलीज के बारे में आपको बताते हैं.

थिएटर के बाद अब ओटीटी की बारी

फिल्म ‘हक’ नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी. मजबूत कहानी और स्क्रिन प्रेजेंस के कारण फिल्म ऑडियंस के बीच काफी चर्चा में रही, लेकिन कमाई करने में असफल रही. अगर किसी वजह से दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसका आनंद ले सकते हैं. अगर आपको कोर्ट रूम ड्रामा, सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी और सोशल राईटस पर बनी फिल्में पसंद हैं तो फिल्म ‘हक’ ऑडियंस के लिए एक अच्छी चॉइस हो सकती है.

फिल्म की कहानी

‘हक’ की कहानी 1985 के कोर्ट केस से प्रेरित बताई जाती है, फिल्म महिलाओं के अधिकार, इंसाफ, और सामाजिक सोच जैसे गंभीर मुदों को छूती है. कहानी यामी गौतम (शाजिया) के इर्द-गीर्द घूमती है, जो एक साधारण पढ़ी लीखी ना होने वाली महिला है. उसकी शादी अब्बास खान( इमरान खान) जो पेशे से एक सक्सेसफुल वकील है. एक दिन अचानक अब्बास घर में दूसरी पत्नी ले आता है. इसके कुछ समय बाद वह शाजिया से तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लेता है. उसके बाद शाजिया अपने हक की लड़ाई कानून से लड़ती नजर आती हैं. फिल्म में एक्ट्रेस काफी मजबूत और इमोशनल किरदार निभाते हुए नजर आईं हैं, जबकि इमरान हाशमी अलग अंदाज में कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएं है.

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर’ के सामने दूसरे दिन अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने दिखाया दम या रही फुस्स? कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >