Diljit Dosanjh की कंतारा चैप्टर 1 में हुई एंट्री, एक्टिंग नहीं करेंगे ये काम

Diljit Dosanjh: कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म कंतारा चैप्टर 1 के साथ फैंस को फिर से एंटरटेन करने के लिए तैयार है. अब इस मूवी में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई है. वह फिल्म के लिए एक जबरदस्त एल्बम तैयार करेंगे.

Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट सॉन्ग्स और मूवीज दी है, जिसे दर्शक आज भी देखना और सुनना पसंद करते हैं. एक्टर के पास आने वाले दिनों में कई फिल्में पाइपलाइन में है. जिसमें सनी देओल का बॉर्डर 2 शामिल है. वॉर ड्रामा में दिलजीत को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म कंतारा चैप्टर 1 में भी उनकी एंट्री हो गई है. हालांकि इस मूवी में वह एक्टिंग नहीं बल्कि एल्बम में काम करते दिखाई देंगे.

कंतारा चैप्टर 1 में हुई दिलजीत दोसांझ की एंट्री

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और ऋषभ गले मिलते और कंतारा चैप्टर 1 के लिए संगीत पर साथ काम करते नजर आ रहे हैं. क्लिप में, दिलजीत स्टूडियो में आते हैं और ऋषभ को गले लगाते हैं. ऋषभ तब दिलजीत से कहते हैं कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं, हालांकि सिंगर तुरंत रिप्लाई करते हैं और कहते हैं कि वह भी उनके फैन है.

ऋषभ शेट्टी की तारीफ में दिलजीत ने कही ये बात

वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, “बिग ब्रदर @rishabshettyofficial के साथ… इस शख्स को सलाम… जिसने बेहतरीन फिल्म ‘कंतारा’ बनाई… इस फिल्म से मेरा एक निजी जुड़ाव है, जिसे मैं जाहिर नहीं कर सकता… मुझे याद है कि जब मैं इसे सिनेमाघरों में देख रहा था, तो ‘वराह रूपम’ गाना बजा, तो मैं खुशी से रो पड़ा था. अब ‘कंतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को आ रही है… इसे सिनेमाघरों में देखने का बेसब्री से इंतजार है.”

कंतारा चैप्टर 1 के बारे में

कंतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी स्टारर साल 2022 की कंतारा का प्रीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था. कहानी पहली फिल्म में दिखाई गई पौराणिक परंपराओं और पैतृक संघर्ष की उत्पत्ति की पड़ताल करती है. इसमें ऋषभ शेट्टी, जयराम, राकेश पुजारी, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में हैं. होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर की ओर से निर्मित, यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Devi Geet: 7 मिलियन व्यूज पार, नवरात्रि पर धूम मचा रहा है पवन सिंह और शिल्पी राज का देवी गीत ‘माई के नेवतले बानी’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >