Dhamaal 4: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. 10 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को अब सिनेमाघरों में 16 दिन पूरे हो चुके हैं. तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म की कमाई में वीकडे के दौरान थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर कलेक्शन में उछाल आया है. आइए जानते हैं कि 'धमाल 4' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.
Dhamaal 4 Box Office Collection: 16 दिनों में कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 143.47 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 194.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
Dhamaal 4 Day 16 Occupacy: तीसरे शनिवार बढ़ी फिल्म की कमाई
'धमाल 4' ने 16वें दिन हिंदी में कुल 27.35 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. सुबह के शो में दर्शकों की संख्या कम रही और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 7.15 प्रतिशत थी.
इसके बाद दोपहर के शो में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और ऑक्यूपेंसी 27.69 प्रतिशत पहुंच गई. शाम के शो में यह बढ़कर 30.46 प्रतिशत और रात के शो में सबसे ज्यादा 36.69 प्रतिशत रही.
200 करोड़ क्लब में पहुंचना होगा मुश्किल
अजय देवगन की 'धमाल 4' को हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' से कड़ी टक्कर मिल रही है. क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 'धमाल 4' के लिए दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि, फिल्म अभी भी लगातार कमाई कर रही है और मास सर्किट में इसकी पकड़ बनी हुई है.
Dhamaal 4 Cast: कौन-कौन हैं फिल्म में?
'धमाल 4' में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, रवि किशन, जावेद जाफरी, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. इससे पहले इस सीरीज में 'धमाल', 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- संडे को बनाएं फनडे, OTT पर Binge-Watch करें ये फिल्में-सीरीज, नहीं होगी बोरियत की कोई जगह
