Dabangg 4 को लेकर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये कुछ ऐसा है कि सलमान और हमलोग इस पर चर्चा कर रहे

Dabangg 4: फिल्म दबंग 4 कब आएगा, इसका जवाब दर्शक काफी लंबे समय से जानना चाहते हैं. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अरबाज खान ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा है कि सलमान और हमलोग इसपर चर्चा करेंगे. ये जरूर होगा.

Dabangg 4: तो एक बार फिर से अपने फेवरेट चुलबुल पांडे को बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए तैयार हो जाए. फिल्म दबंग 4 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. अरबाज खान ने कंफर्म कर दिया कि दबंग 4 पर काम चल रहा है. इसके तीनों पार्ट में सलमान खान ने लीड रोल निभाया था और दर्शकों ने फिल्म पर बहुत सारा प्यार लुटाया था. दबंग से सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू किया था. हालांकि दबंग 4 का हिस्सा कौन बनेगा, इसे लेकर फिलहाल अरबाज खान ने कुछ नहीं कहा है.

दबंग 4 को लेकर क्या बोले अरबाज खान?

अरबाज खान ने जूम संग एक इंटरव्यू में कहा, “ये ऐसा कुछ है जो पाइपलाइन में है, लेकिन मुझे इसका टाइमलाइन अभी नहीं पता. उन्होंने कहा कि सब मुझसे पूछते हैं कि दबंग 4 कब आ रहा है. इसपर मेरा जवाब है कि हमलोग इसपर काम कर रहे हैं और इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है. “ये कुछ ऐसा है कि सलमान और हमलोग इसपर चर्चा करेंगे. ये जरूर होगा. मुझे नहीं पता कब, , लेकिन जब भी होगा यह उत्सुकता से देखने लायक होगा.”

जानें दबंग फ्रैंचाइजी के बारे में

सलमान खान की दबंग फ्रैंचाइजी हिंदी सिनेमा में सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक है. पहला पार्ट साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज किया था, जिससे सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू किया था. फिल्म की कहानी को पॉजिटिव रिस्पांस मिला था और उसके बाद साल 2012 में दबंग 2 आया था. साल 2019 में दबंग 3 आया था, जिसमें सोनाक्षी, सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप और प्रभु देवा ने काम किया था. पहले पार्ट में जहां सोनू सूद विलेन बने थे, जबकि तीसरे पार्ट में सुदीप विलेन के किरदार में दिखे थे.

‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग को लेकर चर्चा में है. यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की कहानी को दिखाएगी. इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. इसमें एक्टर एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे. उनका लुक रिवील हो चुका है.

यह भी पढ़ेंKantara A Legend Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सातवें वीकेंड में कमाए सिर्फ इतने करोड़, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने में रही असफल

यह भी पढ़ें– De De Pyaar De 2 Box Office Records: संडे पर तूफान बनी ‘दे दे प्यार दे 2’, इन 25 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की मूवी शामिल

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >