DDLJ Statue London: ‘पूरे लंदन को रोक दो राज-सिमरन के लिए’, शाहरुख और काजोल के लिए गौरव का क्षण

DDLJ Statue London: DDLJ की 30वीं सालगिरह पर लंदन के लेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज मूर्ति का अनावरण हुआ. शाहरुख खान और काजोल ने मूर्ति के सामने आईकाॅनिक पोज भी रिक्रिएट किया. फैंस ने उत्साह और प्यार के साथ इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया.

DDLJ Statue London: बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपने फैन्स के लिए एक खास पल पेश किया. लंदन के लेस्टर स्क्वायर में उनके किरदार राज और सिमरन की ब्रॉन्ज मूर्ति का अनावरण हुआ. यह मूर्ति Dilwale Dulhania Le Jayenge (DDLJ) की 30वीं सालगिरह के मौके पर Heart of London Business Alliance की “Scenes in the Square” पब्लिक आर्ट ट्रेल का हिस्सा है. इस परियोजना में DDLJ पहली भारतीय फिल्म बन गई जिसे सम्मानित किया गया.

DDLJ का जादू अब लंदन में

मूर्ति का अनावरण होते ही शाहरुख और काजोल ने अपने आईकाॅनिक पोज को दोबारा रिक्रिएट किया. काजोल ने हल्के नीले रंग की साड़ी में सिमरन का रूप धारण किया, जबकि शाहरुख ने एक शानदार ओवरकोट में राज के अंदाज को पूरी तरह से दिखाया. शाहरुख ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “Bade Bade Deshon Mein, Aisi Chhoti Chhoti Baatein Hoti Rehti Hain, Senorita!” उन्होंने आगे कहा, “DDLJ के 30 साल पूरे होने पर राज और सिमरन की इस मूर्ति का अनावरण करना बेहद खुशी की बात है. DDLJ पहली भारतीय फिल्म है जिसे Scenes in the Square ट्रेल में जगह मिली.”

फैंस का उत्साह और प्रतिक्रिया

फैंस सोशल मीडिया पर अपने उत्साह को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, “DDLJ ने पूरी पीढ़ी को प्यार और उम्मीद की सीख दी…राज और सिमरन के लिए यह सम्मान बिल्कुल सही है.” दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पूरे लंदन को रोक दो राज-सिमरन के लिए!” DDLJ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं का प्रतीक बन गई है.

DDLJ की विरासत और इतिहास

DDLJ ने बॉलीवुड में इतिहास रचा और यह आज भी सबसे लंबी चलने वाली फिल्मों में से एक है. सीमित बजट में बनी यह फिल्म दुनिया भर में 90 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है. अब 30 साल बाद यह मूर्ति लंदन की सड़कों पर राज और सिमरन की यादें जीवंत करती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: Fact Check: 62 की उम्र में दूल्हा बने संजय मिश्रा? जानें महिमा चौधरी के संग शादी के वायरल वीडियो का पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >