Dhurandhar: रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल के साथ ‘धुरंधर’ में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके खतरनाक लुक पर भी फीमेल क्रू फिदा थी

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के साथ ही एक्स पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे और 34 मिनट है. मूवी में रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल के साथ काम करने पर रिएक्ट किया है. इसके साथ ही यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर की दिल खोलकर सराहना की.

Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छा रिएक्शन एक्स पर मिल रहा है. रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, सारा, अर्जुन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी है. फिल्म में अर्जुन का किरदार बेहद बेरहम दिखा है. ट्रेलर के शुरुआत में अर्जुन के कैरेक्टर को दिखाया जाता है, जो बहुत खतरनाक है. मूवी में रणवीर ने अर्जुन के साथ काम करने के अपने अनुभव को बताया.

रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल की तारीफ की

फिल्म ‘धुरंधर‘ में रणवीर सिंह ने अपने अर्जुन रामपाल संग काम करने को लेकर कहा, “अर्जुन सर को दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी माना जाता है. लेकिन अब लोग एक एक्टर के तौर पर उनकी गहराई और रेंज को समझ रहे हैं. एक एक्टर के तौर पर यह लुक और प्रेजेंटेशन, मुझे नहीं पता कि आदित्य ने यह कैसे हासिल किया. सेट पर फीमेल क्रू मेंबर्स फिल्म में उनके खतरनाक लुक के बावजूद अर्जुन सर पर फिदा रहती थीं.” आगे रणवीर ने कहा, “मैं ऐसा था कि कैसे कोई इस रोल में उन्हें इतना हॉट कैसे कह सकता हैं? आपका काम जबरदस्त है. सेट पर अपनी अच्छी बातों से मेरा हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद सर. इस फिल्म का हिस्सा बनने और इसे अपनी मौजूदगी से खास बनाने के लिए धन्यवाद सर.”

यामी गौतम ने अपने पति के नाम लिखा खास पोस्ट

फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होने पर यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के लिए खास पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, “और आज धुरंधर डे है!!!! कुछ सबसे ज्यादा मेहनती और शानदार लोग जिन्हें मैं जानती हूं और जिन्हें अपना परिवार कहते हुए मुझे गर्व है!!! तुमने इस फिल्म को अपना पूरा दिल, भक्ति, समर्पण, इरादा, जुनून, पसीना, खून, आंसू (जो तुम कभी नहीं दिखाते) दिया है, आदित्य!!!”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar X Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देख खड़े हुए रोंगटे, जनता बोली- मूवी हाई-एड्रेनालाईन देशभक्ति एक्शन ड्रामा है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >