Christmas 2024: कैटरीना से लेकर प्रियंका तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस

Christmas 2024: बॉलीवुड सेलेब्स में कटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, कई स्टार्स ने क्रिसमस के त्यौहार को खास अंदाज में मनाया है. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं.

Christmas 2024: क्रिसमस का त्यौहार कल 25 दिसंबर, 2024 को दुनियाभर में मनाया गया है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फेस्टिव का लुत्फ उठाया और अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें स्टार्स क्रिसमस ऑउटफिट्स में क्रिसमस ट्री के पास खड़े नजर आए हैं. अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इनमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, कृति सेनन, अली भट्ट, भूमि पेडनेकर जैसी कई सेलेब्स का नाम शामिल है. आइए इनकी तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं.

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने क्रिसमस ईव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. इनमें वह अपने पति के साथ नजर आई हैं. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी मालती की भी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह खेलते हुए दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘होम’.

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने भी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस मानते नजर आई हैं.

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस फेस्टिव को सेलिब्रेट किया. खास बात यह है कि इस मौके पर वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आईं.

आलिया भट्ट

जिगरा एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस मौके पर अपने परिवार के साथ कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. इनमें वह अपने हस्बैंड रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ दिखाई दी हैं.

नीतू कपूर

क्रिसमस पार्टी में नीतू कपूर भी अपने पुरे परिवार के साथ नजर आईं. इस तस्वीर में कपूर खानदान की तीनों जनरेशन दिख रही है, जिसमें रणधीर कपूर, रणबीर कपूर और प्यारी राहा भी हैं. इनके अलावा इस फोटो में बबिता कपूर, अलिअ भट्ट, अगस्त्य नंदा और नव्या भी नजर आ रही हैं.

वरुण धवन

बेबी जॉन एक्टर वरुण धवन ने भी अपनी पत्नी नताशा और बेटी लारा के साथ क्रिसमस ट्री के साथ की प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

यह भी पढ़े: Baby John Movie Review: मास एंटरटेनर के नाम पर बकवास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >