Box Office Report: सिकंदर के आने से ‘छावा’ की दहाड़ हुई कम? मोहनलाल ने पकड़ी कछुए की रफ्तार

Box Office Report: टिकट काउंटर पर इस वक्त सलमान खान की ‘सिकंदर’, मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ लगी हुई है. हालांकि, कमाई के मामले में कौन किसपर भारी पड़ रहा है, आइए बताते हैं.

Box Office Report: मार्च के महीने में तीन फिल्मों का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसमें सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई ‘सिकंदर’, मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ शामिल हैं. एक तरफ जहां छावा रिलीज के एक महीने बाद भी दमदार कमाई कर रही तो वहीं, पिछले दिन रिलीज हुई सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ ने ठीक-ठाक ओपनिंग कर डाली है. साथ ही सिकंदर से 3 दिन पहले रिलीज हुई मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ शानदार ओपनिंग के बाद धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. ऐसे में आइए इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

सिकंदर डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान की एक्शन-ड्रामा मूवी ‘सिकंदर’ की रिलीज का इंतजार लंबे वक्त से कर रहे थे. ऐसा होना भी लाज्मी था क्योंकि पहली बार भाईजान और पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बड़े पर्दे पर 31 साल के ऐज गैप में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में बाहुबली के कटप्पा यानी सत्यराज विलेन के किरदार में हैं. फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदॉस है. जाहिर है कि सलमान खान की सिकंदर का बज काफी समय से है, लेकिन अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक ठीक-ठाक कमाई की है. सैक्नल्क की शुरुआती आकड़ों के मुताबिक, पहले दिन सिकंदर ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, शाम तक फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है.

एल2: एम्पुरान के चौथे दिन की कमाई?

पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित ‘एल2: एम्पुरान’ को रिलीज हुए अब चार दिन हो गए हैं. सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर यह फिल्म 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है. फिल्म ने पहले दिन बजट के मुताबिक, 21 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग की थी. पहले दिन इतनी कमाई करने वाली यह पहली मलयालम फिल्म है. इसके बाद मोहनलाल की फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन 11.1 करोड़ और 13.1 करोड़ कमाए थे. अब चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, 11 बजे तक 14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 59.35 करोड़ रुपये हो चुका है.

45 दिन बाद भी ताबड़तोड़ कमा रही छावा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदना स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. अब इसे आए 45 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कमाल का है. कलेक्शन की बात करें तो छावा ने 45वें दिन 10:40 बजे तक 1.15 करोड़ कमा लिए हैं, जिसके बाद अब इसकी टोटल कमाई 606.41 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, शाम तक इन आकड़ों में बदलाव हो सकते हैं.

यह भी पढ़े: Ghibli Trend: ब्लॉकबस्टर फिल्मों से स्टार्स की वेडिंग फोटोज तक, बॉलीवुड पर छाया घिबली का खुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >