Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन बनी हिट और कौन फेल?

Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. तीनों फिल्मों में सबसे अच्छा जॉली एलएलबी 3प्रदर्शन कर रही है. जबकि अन्य दोनों मूवीज का हाल बेहाल है. चलिए आपको दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Jolly LLB 3 vs Nishaanchi vs Ajey: 19 सितंबर को जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजेय को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. तीनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज था. हालांकि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म दोनों मूवीज से आगे निकल गई. जॉली एलएलबी 3 ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि अजेय और निशानची कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई. चलिए आपको तीनों मूवीज के दूसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के दूसरे दिन का कलेक्शन

‘जॉली एलएलबी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला, जिसक असर कलेक्शन पर देखने को मिला. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 2 बजे तक भारत में 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मूवी का नेट कलेक्शन 16.23 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि शाम तक फाइनल आंकड़े अपडेट होंगे. उम्मीद की जा रही है कि रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा.

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी के दूसरे दिन का कलेक्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी ने ओपनिंग डे पर बेहद कम कमाई की. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने भारत में 2 बजे तक 0.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. मूवी की टोटल कलेक्शन 0.31 करोड़ रुपये हो गई. ये नंबर्स शाम तक फाइनल आ जाएंगे.

निशानची के दूसरे दिन का कलेक्शन

अनुराग कश्यप की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘निशानची’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. sacnilk के मुताबिक दूसरे दिन भारत में मूवी ने अभी तक सिर्फ 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद फिल्म की कुल कलेक्शन 0.28 करोड़ रुपये हो गई. ये नंबर्स शाम तक अपडेट हो जाएंगे. फिल्म में बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने डेब्यू किया है. अब देखना होगा कि मूवी कितने दिन तक बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: पहले दिन ही हिट हुई ‘जॉली एलएलबी 3’, ओपनिंग डे पर इन 31 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >