Border 2: जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने बॉर्डर 2 को लेकर कही ये बात

Border 2: जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब गदर 2 एक्टर ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हाल ही में उनकी फिल्म जाट रिलीज हुई थी. जिसने सिनेमाघरों में काफी अच्छी कमाई की. अब अभिनेता बॉर्डर 2 में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे. रोमांचक युद्ध ड्रामा में वह एक निडर सैनिक का रोल निभाएंगे. बॉर्डर 2 सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, यह देशभक्ति, व्यक्तिगत बलिदान और भारतीय सैनिक की भावना को दिखाता है. अब सनी पाजी ने मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग डिटेल्स को लेकर बात की.

बॉर्डर 2 को लेकर क्या बोले सनी देओल

सनी देओल ने एएनआई संग बात करते हुए बॉर्डर 2 की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ”मैं अभी भी बॉर्डर 2 की शूटिंग ही कर रहा हूं, हमें उम्मीद है कि 2-3 महीने में हम शूटिंग खत्म कर देंगे. पूरी कोशिश है कि वॉर ड्रामा को अगले 26 जनवरी तक रिलीज करें. सारे स्टारकास्ट मेहनत काफी लगन से कर रहे हैं. उम्मीद है अच्छी पिक्चर बनेगी.”

बॉर्डर 2 से फोटोज हुई थी वायरल

हाल ही में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के सेट पर पहुंचे थे. उस वक्त फिल्म की शूटिंग देहरादून के हल्दूवाला इलाके में हो रही थी. उन्होंने सनी पाजी संग तसवीरें खिंचवाई, जिसमें एक्टर फौजी लुक में नजर आ रहे थे. वह मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की वर्दी में दाढ़ी और मूंछ के साथ नजर आए.

बॉर्डर 2 के बारे में

सनी देओल के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. जेपी दत्ता और निधि दत्ता इस फिल्म के निर्माता हैं, जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग झांसी में की गई थी. सेट से सनी देओल और वरुण धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >