Border 2: दिलजीत दोसांझ संग काम करने के एक्सपीरियंस पर सोनम बाजवा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सेट पर प्रोफेशनलिज्म लेकर आते हैं

Border 2 के गाने ‘इश्क दा चेहरा’ में दिलजीत दोसांझ संग काम करने को लेकर सोनम बाजवा ने एक्सपीरियंस शेयर किया है. जानिए गाने, स्टारकास्ट और फिल्म की रिलीज डेट.

Border 2: एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों अपनी अपकमिंग मेगा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने पंजाबी म्यूजिक सेंसेशन और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ गाने ‘इश्क दा चेहरा’ में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है. सोनम ने बताया कि दिलजीत के साथ यह कोलैबोरेशन उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा.

यह रोमांटिक ट्रैक फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने सचेत-परंपरा के साथ कोलैबोरेट किया है. गाने को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने अपनी आवाज दी है. अब आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने पर सोनम बाजवा का रिएक्शन

दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने को लेकर सोनम बाजवा ने कहा, “दिलजीत सेट पर हमेशा पॉजिटिव एनर्जी और प्रोफेशनलिज्म लेकर आते हैं, जिससे पूरा काम करने का अनुभव मजेदार बन जाता है. बॉर्डर 2 के लिए उनके साथ दोबारा काम करना वाकई यादगार रहा.”

उन्होंने आगे बताया कि यह दोनों का पांचवां कोलैबोरेशन है और हर बार यह उतना ही सहज और रोमांचक लगता है.

‘पंजाब 1984’ की यादें हुईं ताजा

सोनम बाजवा ने यह भी शेयर किया कि इस गाने ने उनकी और दिलजीत की पहली फिल्म ‘पंजाब 1984’ की कई पुरानी यादों को ताजा कर दिया. उन्होंने कहा, “इस गाने ने हमारी पहली फिल्म की बहुत सी यादें वापस ला दीं. यह देखकर अच्छा लग रहा है कि फैंस भी हमें फिर से साथ देखने के लिए उतने ही एक्साइटेड हैं.”

सोनम ने यह भी माना कि सोशल मीडिया पर फैंस से मिल रहा प्यार इस कोलैबोरेशन को और भी ज्यादा खास बना देता है.

बॉर्डर 2 की कहानी और रिलीज डेट

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के युद्ध और कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता जैसी पावरफुल प्रोडक्शन टीम का सपोर्ट मिला है. जबकि, इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. बॉर्डर 2, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Ikkis: धर्मेंद्र के साथ काम करने पर जयदीप अहलावत का इमोशनल रिएक्शन, बोले- बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >