The Raja Saab Box Office Records: पहले दिन ही हिट हुई प्रभास की 'द राजा साब', एक झटके में इन 35 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: फिल्म 'द राजा साब' पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, इसका अर्ली रिपोर्ट सामने आ गया है. प्रभास की मूवी पहले दिन कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी.

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘द राजा साब’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. प्रभास की मूवी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. एक्स पर दर्शक फिल्म को लेकर रिव्यूज दे रहे हैं. एक्स पर कुछ वीडियोज भी सामने आए है, जिसमें सिनेमाघरों में फैंस फिल्म रिलीज होने पर जश्न मनाते दिखे. फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार ने काम किया हैं. इसके अलावा मूवी में संजय दत्त और बोमन ईरानी ने भी अहम किरदार प्ले किया है. फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है. आइए ओपनिंग डे का कलेक्शन बताते हैं.

‘द राजा साब’ ने पहले दिन कितने करोड़ से खोला खाता?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, मारुति निर्देशित फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 12.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन घेरलू बॉक्स ऑफिस पर किया है. ये सुबह के आंकड़े है और नाइट शोज आने के बाद प्रभास की फिल्म के फाइनल नंबर्स आ जाएंगे.

‘द राजा साब’ ने 2025 में रिलीज हुई इन मूवीज के ओपनिंग कलेक्शन को दी मात

  1. मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  2. फुले- 15 लाख रुपये
  3. ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  4. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  5. महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
  6. द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
  7. द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
  8. कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
  9. धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
  10. परम सुंदरी- 7.37 करोड़ रुपये
  11. देवा- 5.78 करोड़ रुपये
  12. मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
  13. मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
  14. मां- 4.93 करोड़ रुपये
  15. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
  16. बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
  17. लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
  18. इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
  19. आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
  20. फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
  21. निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
  22. क्रेजी- 80 लाख रुपये
  23. केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  24. कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  25. आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
  26. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  27. द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  28. भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
  29. सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये
  30. इक्कीस- 7 करोड़ रुपये
  31. केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़ रुपये
  32. जाट- 9.5 करोड़ रुपये
  33. बागी 4- 12 करोड़
  34. जॉली एलएलबी 3- 12.5 करोड़ रुपये
  35. सितारे जमीन पर- 10.70 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– The Raja Saab X Review: प्रभास की फिल्म का रिव्यू आया सामने, नेटिजन्स ने मूवी को लेकर X पर क्या कहा, जानें हिट हुई या फुस्स?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >