The Raja Saab Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे कलेक्शन में प्रभास की हॉरर-कॉमेडी की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मारी डबल डिजिट एंट्री

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट ओपनिंग कर ली है. जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भूल भुलैया से तुलना पर मेकर्स का रिएक्शन.

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: प्रभास की मोस्ट-अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ आखिरकार 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली. इस फिल्म को मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है.

फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं. रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत मजबूत रही है. ऐसे में आइए अब फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

The raja saab sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन दोपहर 1 बजे तक 10.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस शुरुआती ट्रेंड से साफ है कि ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग दर्ज कर ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म पहले दिन के अंत तक 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

भूल भुलैया से तुलना पर क्या बोले मेकर्स?

ट्रेलर रिलीज के बाद से ही कई दर्शक फिल्म की तुलना अक्षय कुमार की सुपरहिट ‘भूल भुलैया’ से कर रहे थे. वजह थी भव्य हवेली, रहस्यमयी भूत और कहानी में साइकियाट्रिस्ट का एंगल. हालांकि, अब फिल्म के मेकर्स ने इन तुलनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Pinkvilla से बातचीत में फिल्म के प्रोड्यूसर टी. जी. विश्व प्रसाद ने साफ किया कि ‘द राजा साब’ और ‘भूल भुलैया’ के बीच कोई समानता नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रभास की यह फिल्म एक पूरी तरह अलग हॉरर-फैंटेसी है, जिसकी बैकस्टोरी और ट्रीटमेंट बिल्कुल नया है.

उन्होंने आगे कहा, “हमें भारत के सबसे बड़े स्टार को ध्यान में रखते हुए एक भव्य फैंटेसी डिजाइन करनी थी. इसलिए यह फिल्म विजुअल्स और बैकग्राउंड स्टोरी, दोनों ही मामलों में अलग अनुभव देती है.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की ऐतिहासिक सफलता से गदगद हुईं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म को बताया ‘मैजिक’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >