अस्सी: पांचवें दिन ही धीमी पड़ी फिल्म 'अस्सी' की रफ्तार, जानें कलेक्शन

Assi Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' जो, 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. अब फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.

Assi Box Office Collection Day 5: अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म ‘अस्सी’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने धीमी शुरुआत की है. इस फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक वकील का किरदार निभा रही है, जो महिलाओं के साथ हो रहे गलत कामों पर अपनी आवाज उठाती है. चौथे दिन फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस पर 0.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है,और इसका कुल कलेक्शन चार दिनों का 4.90 करोड़ रुपये हुए है.अब पांचवें दिन का आंकड़ा सामने आ चुका है. कलेक्शन देखने से साफ पता चल रहा है कि थिएटर तक ऑडियंस को खींचने में फिल्म को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. आईए बताए फिल्म ‘अस्सी’ का पांचवे दिन का कलेक्शन.

पांचवे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ‘अस्सी’ ने भारत बॉक्स ऑफिस पर करीब 0.85 करोड़ रुपये की नेट कारोबार की है. वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये हुआ है. वीकडे होने की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिखी. शुरुआती दिनों में भी फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही थी, और पांचवें दिन का कलेक्शन यह दिखाता है कि फिल्म की पकड़ अभी तक मजबूत नहीं बन पाई है.

देखें यहां डे वाइज कलेक्शन

‘दो दीवाने शहर में’ से मिली टक्कर

सिनेमाघरों में इस वक्त पहले से ही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ और नई रिलीज ‘दो दीवाने शहर में’ जिसमें एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेर्दी मुख्य किरदार में नजर आते है. जिससे मुकाबला और भी मुश्किल हो गया है. ऊपर से बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी बड़ी फिल्मों ने पहले से ही बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रखी है. इस कारण से फिल्म ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों मेंअच्छी ऑडियंस नहीं मिल पा रही है. अब मकर्स की उम्मीद वीकेंड पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: चार हफ्ते बाद भी नहीं थमी रफ्तार, कितना पहुंचा कुल कलेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >