क्या 50 करोड़ छू पाएगी ‘ओ रोमियो’? अब तक की पूरी कमाई सामने

ओ रोमियो ने दूसरे हफ्ते में धीमी रफ्तार के बावजूद 12वें दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए. पहले हफ्ते की मजबूत कमाई का फायदा फिल्म को मिल रहा है, जबकि अब इसकी कमाई वीकेंड पर ज्यादा निर्भर दिख रही है.

O Romeo Box Office Collection Day 12: रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में मिली-जुली रफ्तार दिखाई है. फरवरी 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में शानदार कमाई की, लेकिन अब वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. हालांकि गिरावट के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ पूरी तरह नहीं छोड़ी है और कुल कमाई का आंकड़ा लगातार आगे बढ़ रहा है. 12वें दिन के आंकड़े आपको बताते हैं.

12वें दिन कितनी रही कमाई?

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 12वें दिन फिल्म ओ रोमियो ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल घरेलू कमाई लगभग 59.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. 50 करोड़ क्लब पार करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है और ‘ओ रोमियो’ ये आंकड़ा पार कर लेगी.

जानें डे वाइज कमाई

  • O Romeo Box Office Collection Day 1- 8.5 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 2- 12.65 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 3- 9 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 4- 4.75 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 5- 5.35 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 7- 3.1 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 8- 2.25 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 10- 3.15 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 11- 1.6 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 12- 1.65 करोड़ रुपये

O Romeo Total Collection- 59.05 करोड़ रुपये

फिल्म की कहानी

कहानी लेखक एस. हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के ‘सपना दीदी’ अध्याय से प्रेरित है. फिल्म में मुंबई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि में एक विधवा और एक विद्रोही हत्यारे की कहानी दिखाई गई है, जो दाऊद इब्राहिम के साम्राज्य को चुनौती देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >