कितनी अमीर हैं रश्मिका मंदाना? जानें कहां से होती है कमाई

Rashmika Mandanna Net Worth: रश्मिका मंदाना कल यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएगी. विजय देवरकोंडा संग एक्ट्रेस सात फेरे लेने वाली हैं. प्री-वेडिंग तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि रश्मिका की नेट वर्थ कितनी है.

Rashmika Mandanna Net Worth: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. दोनों अपने खास दिन को यादगार बनाने में जुटे हैं और सोशल मीडिया पर जश्न की झलक भी शेयर कर रहे हैं. शादी को उन्होंने प्यार से VIROSH नाम दिया है. गेस्ट पहुंचने लगे हैं और सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा कि कपल तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. इस बीच आपको बताते हैं कि रश्मिका की नेट वर्थ कितनी हैं.

रश्मिका मंदाना की संपत्ति

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति करीब 66 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिल्मों के अलावा वह बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों और एंडोर्समेंट्स से भी मोटी कमाई करती हैं. कई पैन-इंडिया फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद उनकी लोकप्रियता देशभर में बढ़ी है. उनका एक परफ्यूम ब्रांड भी है – जिसका नाम है डियर डायरी बाय रश्मिका मंदाना. रश्मिका के पास बेंगलुरु में 8 करोड़ रुपये का एक शानदार घर है. उनके पास मुंबई, गोवा, कूर्ग और हैदराबाद में भी प्रॉपर्टी हैं.

प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरें

प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरों में विजय ने पूल साइड वॉलीबॉल और दोस्तों-परिवार के साथ हंसी-मजाक भरे पलों को शेयर किया है. रश्मिका ने उसी जगह एक शानदार शाम का सीन दिखाया, जहां रौशनी, फूल-फलों और खूबसूरत डिनर सेटअप दिखा है.

उदयपुर में जुटे फिल्मी चेहरे

उदयपुर के लक्जरी होटल में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी कर रहे हैं. इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबी चेहरे नजर आए. निर्देशक थारुन भास्कर सबसे पहले पहुंचने वालों में रहे. विजय के साथ फिल्म पेली चूपुलु में काम कर चुके थारुन के साथ ईशा रेब्बा भी दिखीं. कपल की करीबी दोस्त और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा भी वेडिंग वेन्यू में एंट्री करते हुए स्पॉट की गईं. आशिका रंगनाथ और निर्देशक-अभिनेता राहुल रवींद्रन भी समारोह में शामिल हुए.

दोस्ती से हमसफर बनने तक का सफर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदानाRashmika Mandanna Net Worth की प्रेम कहानी फिल्मों के सेट से शुरू हुई थी. दोनों ने साथ में गीता गोविंदम में काम किया जो हिट साबित हुई. इसके बाद डियर कॉमरेड में भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रश्मिका पहले 2017 में रक्षित शेट्टी से सगाई कर चुकी थीं, लेकिन एक साल बाद वह रिश्ता खत्म हो गया. वहीं विजय का नाम भी एक विदेशी के साथ जोड़ा गया था, जो आगे नहीं बढ़ सका. साल 2022 तक आते-आते रिश्तों की खबरें तेज हो गईं. अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >