तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, देख कर रह जाएंगे आप हैरान

Tara Sutaria: ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी नई शुरुआत एक शानदार ड्रीम होम के साथ की है. एक्ट्रेस ने अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीरे शेयर होते ही फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. फैंस को उनकी स्टाइल और एलीगेंस देखने को मिल रही है.

Tara Sutaria: बॉलीवुड की स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने ब्रेकप और पर्सनल लाईफ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में थी. अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ब्रेकअप के बाद खुद के लिए एक नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस कदम से वह अपनी जिंदगी में नए पन्ने खोल रही हैं. उनका नया आशियाना देखने में काफी लग्जरी लग रहा है. अब फैंस इस पर अपनी तरह- तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

शानदार डिजाइन और मॉडर्न इंटीरियर्स

तारा सुतारिया ने अपने नए घर की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो सफेद रंग की साड़ी में ग्लैमरस लग रही हैं, घर के अंदर का सीन भी कमाल का नजर आ रहा है. पॉलिश किए हुए लकड़ी के फर्श और दीवारो पर फ्रेम में खूबसूरत आर्ट वर्क्स लगे हैं, जो पूरा कमरा को एकदम रोयल टच दे दिया है. कोने में काला ग्रैंड पियानो नजर आ रहा है, और एक साईड टेबल पर फ्लावर वेस स्टाइलिश लाइटिंग रखी हुई है, जिससे पूरा घर एंबियंस वार्म और एलीगेंट लग रहा है. अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में तारा की सुंदरता के साथ-साथ उनके घर की सजावट की तारीफ कर रहे हैं, और उन्हें ढ़ेर सारे बधाई दे रहे हैं.

यहां देखें तस्वीरें

ब्रेकअप के बाद नई शुरुआत

अपने बॉयफ्रेंड वीर पहारिया से अलग होने के बाद तारा ने अपनी जिंदगी में खुद पर फोकस करना शुरू किया. इस नए घर ने उन्हें न सिर्फ एक शांत और आरामदायक जगह दी, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को रीसेट करने और पॉजिटिव एनर्जी पाने का मौका भी दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है “नई शुरुआत के लिए मेरे पहले घर में ढेर सारी खुशियाँ और प्यार के लिए, और 2026 को खुले दिल से स्वागत करने के लिए” .

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: नये डैड विक्की ने बताया पैरेंटिंग का सच, कैटरीना को दिया सुपरहीरो का खिताब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >