करोड़ों की संपत्ति के मालिक विजय देवरकोंडा, जानें कुल कमाई

Vijay Deverakonda Net worth: साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने शादी को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में है. दोनों कपल्स अभी उदयपुर में हैं और जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है. इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बढ़ा दिया है.

vijay Deverakonda Net worth: टॉलीवुड के फेमस स्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कपल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया है और अब फैंस इन्हें असल जिंदगी में भी साथ देखने को बेताब हैं. अब शादी की खबरें चर्चा में हैं, तो हर कोई ये भी जानना चाहता है कि आखिर विजय देवरकोंडा कितनी संपत्ति के मालिक हैं. आइए जानते हैं इनकी कुल नेट वर्थ के बारे में.

विजय देवरकोंडा की टोटल नेट वर्थ

टॉलीवुड सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का हैदराबाद में पॉश इलाके के जुबली हिल्स में करीब 15 करोड़ रुपये का शानदार घर है, जो उनकी लग्जरी लाईफ और स्टारडम को दिखाता है. ई टाईमस के रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा विजय अपने कपड़ों के ब्रांड और प्रोडक्शन हाउस किंग ऑफ हिल एंटरटेन्मेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं. एक्टर को गाडियों का भी बहुत शौक है. उनके पास करीब 85 लाख रुपये की वोल्वो XC90 है. इसके अलावा बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, रेंज रोवर और फोर्ड मस्टैंग जैसी महंगी कारें भी उनके कलेक्शन में शामिल हैं.

कब और कहां होगी शादी ?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कल यानी 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में होने जा रही है. उदयपुर वेडिंग्स के लिए काफी फेमस है. दोनों कप्लस का शादी का कार्यक्रम ITC Mementos उदयपुर में रखा गया है. यह जगह अपने शाही अंदाज, भव्य आर्किटेक्चर और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है.

यह भी पढ़े: कितनी अमीर हैं रश्मिका मंदाना? जानें कहां से होती है कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >