Border 2 की शूटिंग में अड़चन बनी ये चीज, सनी देओल बोले- जब सूरज चमक रहा हो तब…

सनी देओल इन दिनों देहरादून में ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पकौड़े और चाय का आनंद लेते दिखे. एक्टर ने बताया कि बारिश की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी.

सनी देओल इन दिनों फिल्म जाट की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. जाट के बाद अब एक्टर देहरादून में ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बारिश के दौरान पकौड़े और चाय का लुत्फ उठाते दिखे. एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वह फिल्म के कॉस्ट्यूम में दिख रहे हैं. एक्टर कहते हैं, बॉर्डर की शूटिंग. सुबह यहां पहुंच गए, लेकिन यहां बारिश हो रही है. बारिश नहीं होनी थी, लेकिन क्या किया जा सकता है. मेकर्स परेशान है. लेकिन मैंने उन्हें कहा कि वह परेशान ना हो. मैं यहीं रहूंगा जब तक फिल्म की शूटिंग खत्म ना हो. एक दूसरे वीडियो में वह अपनी टीम के साथ दिख रहे हैं. वह अंदर एक टेंट में बैठे हुए हैं और पकौड़े खा रहे हैं. उनके चारों तरफ दिख रहा है कि कितनी तेज बारिश हो रही है. उन्होंने लिखा, “जब सूरज चमक रहा हो, तब घास काट लें. और जब बारिश हो, तो पकौड़े और चाय का मजा लें.”

बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, परमवीर चीमा, अहान शेट्टी काम कर रहे हैं. ये साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है और इसे अनुराग सिंह निर्देशित कर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर के पास लाहौर 1947, गदर 3 जैसे प्रोजेक्ट भी हैं.

यहां पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >