Border 2: ‘बॉर्डर 2’ का ये सीन कर देगा भावुक, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का खास कैमियो

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ का क्लाइमैक्स सीन दर्शकों को भावुक कर देता है. अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का कैमियो पुरानी ‘बॉर्डर’ की यादें ताजा करता है. कुछ सेकंड का यह सीन शहीद सैनिकों को सलाम और नई पीढ़ी को सौंपे गए फर्ज को दिखाता है.

Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म मजबूत कमाई करती नजर आ रही है. इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ की यादें ताजा हो गई हैं.

‘बॉर्डर’ से जुड़ी पुरानी यादें

1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ देशभक्ति फिल्मों में एक खास जगह रखती है. इस फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना ने भैरव सिंह और धरमवीर का किरदार निभाया था. दोनों ही किरदारों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. फिल्म के अंत में दोनों सैनिक शहीद हो जाते हैं, इसलिए लोगों को लगा था कि ‘बॉर्डर 2’ में उनका कैमियो संभव नहीं होगा.

क्लाइमैक्स में मिला इमोशनल सरप्राइज

फिल्म के आखिरी हिस्से में मेकर्स ने दर्शकों को एक भावुक सरप्राइज दिया है. जब भारत युद्ध जीत जाता है और क्रेडिट्स शुरू होते हैं, तब सनी देओल का किरदार फतेह सिंह प्रार्थना करता दिखाई देता है. इसी दौरान वह आसमान की ओर देखता है.

आसमान में दिखे शहीद सैनिक

इस सीन में आसमान में पिछली जंग में शहीद हुए सैनिक नजर आते हैं. इनमें अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी को ‘बॉर्डर’ फिल्म के पुराने सीन से दिखाया गया है. कुछ सेकंड का यह सीन दर्शकों को भावुक कर देता है और पुराने दिनों की याद दिला देता है.

नई पीढ़ी को सौंपा गया फर्ज

इसके बाद सीन में निर्मल जीत सिंह (दिलजीत दोसांझ) और लेफ्टिनेंट कैडर एमएस रावत (अहान शेट्टी) की एंट्री होती है. यह सीन दिखाता है कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी संभाल रही है. बैकग्राउंड में बजता ‘मिट्टी के बेटे’ गाना इस पल को और खास बना देता है.

दर्शकों के दिल में बनाई जगह

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. फिल्म की कहानी, किरदार और भावनात्मक सीन को खूब पसंद किया जा रहा है. खासतौर पर क्लाइमैक्स का यह छोटा सा सीन लोगों को 1997 की ‘बॉर्डर’ की दुनिया में ले जाता है.

यह भी पढ़ें: Border 2: आर्मी की वर्दी में बेटे आहान को देख इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, इंस्टा पर लिख दी दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >