Batwara 1947 Trailer: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर 1947 के बंटवारे के दर्द, बिछड़ते रिश्तों और उस दौर की भयावह सच्चाई को बेहद भावुक अंदाज में पर्दे पर उतारता है. हर सीन उस समय की तबाही, हिंसा और इंसानी जज्बातों को गहराई से महसूस कराता है.
Batwara 1947 Trailer: बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में प्रीति जिंटा के डरे-सहमे भाव, शबाना आजमी की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अली फजल की रहस्यमयी एंट्री कहानी में अलग ही इमोशनल लेयर जोड़ती है. वहीं सनी देओल अपने दमदार और बेखौफ अवतार में नजर आते हैं, जो नफरत और डर के माहौल में भी हिम्मत के साथ खड़े दिखाई देते हैं. टूटते घर, जलती बस्तियां और अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करते परिवार ट्रेलर को और भी असरदार बना देते हैं.
Batwara 1947 Story: क्या है बंटवारा 1947 की कहानी
'बटवारा 1947' मशहूर लेखक सैयद असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नईं देख्या' से प्रेरित है. कहानी बंटवारे के दौर की है, जहां लखनऊ से लाहौर पहुंचे एक मुस्लिम परिवार को रहने के लिए एक ऐसी हवेली मिलती है, जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर जा चुका होता है, लेकिन इस हवेली की बुजुर्ग मालकिन अपना पुश्तैनी आशियाना छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती. वक्त के साथ उनके और उस मुस्लिम परिवार के बीच एक ऐसा अनोखा रिश्ता बनता है, जो इंसानियत की मिसाल पेश करता है.
After 30 Years Sunny Deol Rajkumar Santoshi Working: 30 साल बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी मचाएगी धमाल
'बटवारा 1947' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने किया है. खास बात ये है कि करीब 30 साल बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ आई है. इससे पहले दोनों 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी यादगार फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुके हैं.
Batwara 1947 Star Cast: बंटवारा 1947 में मौजूद हैं ये स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शबाना आजमी 'दुर्गावती देवी (माई)', सनी देओल 'सिकंदर मिर्जा', प्रीति जिंटा 'हमीदा बेगम', करण देओल 'जावेद मिर्जा', अली फजल 'हबीब अनवर' और अभिमन्यु सिंह 'याकूब खान' के दमदार किरदारों में नजर आएंगे. 'बटवारा 1947' को आमिर खान प्रोडक्शंस का सपोर्ट मिला है, जहां फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.म्यूजिक की कमान ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने
ये भी पढ़ें: मैं जिंदा हूं और सबूत दूंगा... Batwara 1947 के दूसरे टीजर में दिखा बंटवारे का दर्द और तबाही का मंजर
