Azaad Song Ajeeb-O-Gareeb: राशा थडानी-अमन देवगन की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल, फैंस बोले- अरिजीत की आवाज…

Azaad Song Ajeeb O Gareeb: राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म का दूसरा गाना ‘अजीब-ओ-गरीब’ रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में दो घोड़े की लवस्टोरी देखने को मिल रही है.

Azaad Song Ajeeb O Gareeb: अजय देवगन और अभिषेक कपूर की फिल्म आजाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन डेब्यू करने जा रहे हैं. बीते दिनों पीरियड ड्रामा का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया था. इसके अलावा राशा का सॉन्ग ऊई अम्मा भी ट्रेंड कर रहा है. अब मेकर्स ने आजाद का दूसरा गाना ‘अजीब-ओ-गरीब’ रिलीज कर दिया. इसको अरिजीत सिंह और हंसिका पारीक ने खूबसूरती से गाया है. दिल छू लेने वाले इस ट्रैक में दो घोड़ों के बीच की लवस्टोरी देखने को मिल रही है. राशा और अमन की केमिस्ट्री भी लाजवाब है. फैंस सॉन्ग को देखकर काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा, ”कितने प्यारे लग रहे हैं राशा और अमन… यह फिल्म कमाल की होगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वो इश्क हाय क्या जो थोड़ा #अजीब गरीब ना हो….अरिजीत सिंह की आवाज… कहर ढा रही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”उफ्फ, पुराना रेट्रो टाइप मेलोडी, गाने में क्या फील है, अरिजीत है तो बात ही अलग है,,शुद्ध आशीर्वाद…”

यह भी पढ़ें- Azaad Trailer: अजय देवगन की फिल्म आजाद का धांसू ट्रेलर आउट, राशा-अमन की जोड़ी देख फैंस बोले- धमाल मचने वाला…

यह भी पढ़ें- Azaad में अजय देवगन संग काम करने पर अमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं किरदार नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >