डायरेक्टर अनिल शर्मा से पत्रकार ने पूछा कब रिलीज होगी Gadar 3, वे बोले- 2-3 साल का अंतराल होना चाहिए

Gadar 3: सनी देओल, अमीषा पटेल और उतकर्ष शर्मा स्टारर गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस गदर 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीक्वल को लेकर आए दिन कई तरह की खबरें आती है. अब निर्देशक ने गदर 3 पर बड़ा अपडेट दिया.

अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित और सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी और यह हिट साबित हुई. दर्शकों को सकीना और तारा सिंह की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आई. साथ ही हैंडपंप उखारने वाले सीन से लेकर एक्शन सीक्वेंस ने खूब तारीफें बटोरी. फिर साल 2023 में गदर 2 आई. इसमें जीते बड़ा हो गया और सनी पाजी ने अपने बेटे के लिए पाकिस्तान में एंट्री ली. इस मूवी को जबरदस्त रिस्पांस मिला और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फैंस अब गदर 3 का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर 3 के बार में कई बातें कहीं हैं. उन्होंने इसके रिलीज में कितना वक्‍त लगेगा यह भी हिंट दिया है.

डायेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 3 के बारे में की बातचीत

अनिल शर्मा ने इस राज से पर्दा उठाया कि क्या उन्हें कहानी को आगे बढ़ाने में कभी कोई कठिनाई नहीं हुई. इसपर बात करते हुए निर्देशक ने कहा, “क्योंकि गदर के किरदार स्वाभाविक हैं, मुझे बस उनके स्टोरी को आगे ले जाना है. हमें देखना होगा कि 10-20 साल बाद उनके साथ क्या होता है. वैसे, भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक प्रसंग पहले से ही मौजूद हैं.” यह तारा और जीते की कहानियों पर केंद्रित होगी.

अनिल शर्मा शुरू कर चुक हैं गदर 3 पर काम

गदर 3 की कहानी और इसकी रिलीज डेट को लेकर बात करते हुए अनिल शर्मा ने जूम संग बात करते हुए कहा, “गदर 3 पर काम चल रहा है… मैं अभी कुछ नहीं कह सकता. मैं चाहता था कि गदर 3, 2-3 साल बाद फ्लोर पर आए. इसे इतनी जल्दी वापस नहीं आना चाहिए. हम भी चाहते हैं कि नई पीढ़ी इसे देखे और इसके लिए, इसमें कम से कम 2-3 साल का अंतराल होना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि नहीं अपनी असली मां को डांस प्रतियोगिता का विनर बताएगी मायरा, अरमान-अभीरा आएंगे करी

यह भी पढ़ें- Gadar 2 के डायरेक्टर ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर हर तरफ गदर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >