हर जगह ऐश्वर्या राय के साथ क्यों नजर आती हैं आराध्या बच्चन, पैपराजी ने पूछा, तो मिला यह जवाब

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में मां-बेटी साथ में काफी स्टनिंग लग रही है. वीडियो में पैपराजी एक्ट्रेस से आराध्या को लेकर सवाल करती है.

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या किसी इवेंट में ग्रीन कार्पेट पर दिख रही है. इस दौरान एक रिपोर्टर ने एक्ट्रेस से पूछा, आराध्या हमेशा आपके साथ होती है, वो बेस्ट से सीख रही है. इसके बाद आगे रिपोर्टर बोलने जाती है, तभी फटाक से ऐश्वर्या राय कहती है, ये मेरी बेटी है, ये हमेशा मेरे साथ है. अपनी मां की बातें सुनकर स्टारकिड शरमा जाती है और कुछ नहीं कहती है. इवेंट में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की आउटफिट पहना था, जिसमें गोल्डन कलर का कढ़ाई का काम किया हुआ है. जबकि आराध्या ने व्हाइट ब्लेजर पहना था. हालांकि वीडियो में अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऐसे ही खुश रहो आप दोनों. एक यूजर ने लिखा, अगर उसकी बेटी उसके साथ नहीं होगी, तो कौन होगा. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट वाले इमोजी बनाए है.

Also Read- Aishwarya Rai: साये की तरह मां ऐश्वर्या राय के साथ दिखी आराध्या, फैंस बोले- अभिषेक बच्चन कहां है

Also Read- ‘मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे…’, अभिषेक बच्चन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, जानें पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >