फिल्‍म ''कुंग फू योग'' में नजर आयेंगे जैकी चेन और आमिर खान

बीजिंग : चीनी फिल्म नियामक ने आज तीन फिल्मों को बनाने की घोषणा की जिन्हें चीन और भारत के सहयोग से बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान यह घोषणा की गयी. इनमें से एक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और चीन के कुंग फू कलाकार जैकी चेन होंगे. भारतीय संस्कृति […]

बीजिंग : चीनी फिल्म नियामक ने आज तीन फिल्मों को बनाने की घोषणा की जिन्हें चीन और भारत के सहयोग से बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान यह घोषणा की गयी. इनमें से एक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और चीन के कुंग फू कलाकार जैकी चेन होंगे.

भारतीय संस्कृति और चीनी मार्शल आर्ट का मिलाजुला रूप ‘कुंग फू योग’ इन दोनों कलाकार को साथ लाने का सबसे बेहतरीन तरीका है. इसके अलावा शुआन चैंग पर बनने वाली एक फिल्म के कार्यकारी निर्माता वांग कार वाई होंगे.

तांग वंश (618-907) के काल में हुए चैंग एक जाने माने बौद्ध भिक्षु थे और बुद्ध धर्म को समझने के लिए उन्होंने भारत की यात्रा की थी. शुआन चैंग के सम्मान में आज चीनी राष्ट्रपति शीजिनपिंगऔर मोदी ने शियान में वाइल्ड गूज पैगोडा का अवलोकन किया.

एक और फिल्म ‘दा नाओ थ्यान झू’ भी इस कडी में बनाई जाएगी. इन तीनों फिल्मों के निर्माण की रूपरेखा जिनपिंग की 2014 में भारत यात्रा के दौरान बनी थी. भारत में जैकी चेन की फिल्में बहुत लोकप्रिय हैं और चीन में भी भारतीय फिल्में टीवी चैनलों पर दिखाई जाती हैं.

इन फिल्मों की घोषणा चीन की सरकारी प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म एवं टेलीविजन प्रशासन एवं भारतीय दूतावास ने संयुक्त रूप से की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >