‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’: बोलीं बिहार की बेटी और एक्ट्रेस प्रणति- छोटे शहरों के लोग कमाते हैं नाम

-संसाधनों की कमी की वजह से बिहार में शूटिंग करना है थोड़ा कठिन- अजय कुमार सिंहपटना : इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल की विनर प्रणति राय प्रकाश बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’से डेब्यू करने वाली हैं. लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले अजय कुमार सिंह निर्मित और मनोज झा निर्देशित इस फिल्म में प्रणति राय […]

-संसाधनों की कमी की वजह से बिहार में शूटिंग करना है थोड़ा कठिन- अजय कुमार सिंह
पटना :
इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल की विनर प्रणति राय प्रकाश बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’से डेब्यू करने वाली हैं. लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले अजय कुमार सिंह निर्मित और मनोज झा निर्देशित इस फिल्म में प्रणति राय प्रकाश के अलावा जिम्मी शेरगिल, माही गिल, नंदिश सिंह, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, सुधीर पांडे, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, सुप्रिया पिलगांवकर और मनोज पहवा की मुख्य भूमिका हैं. यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है़ इस फिल्म के प्रोमोशन को लेकर बुधवार को होटल मौर्य में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यशपाल शर्मा, नंदीश संधू और प्रणति राय प्रकाश के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह ने फिल्म से जुड़ी कई जानकारी शेयर की.

मुझे ज्यादातर लोग बिहारी समझते हैं : यशपाल शर्मा
कार्यक्रम में कलाकार यशपाल शर्मा ने कहा कि जब किसी फिल्म की कहानी और कास्टिंग अच्छी होती है तो, फिल्म का सफल होना तय माना जाता है. ऐसा ही कुछ ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ फिल्म के साथ भी है. उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार निगेटिव शेड वाला है, लेकिन अहम है. हरियाणा के रहने वाले यशपाल शर्मा ने कहा कि मुझे ज्यादातर लोग बिहारी समझते हैं जबकि मैंने बिहारी टोन गंगाजल फिल्म करने के दौरान सीखा था. यह एक एक्टर के लिए गर्व की बात है कि उसके काम से लोग उसे पहचाने.

छोटे शहर के लोग ही बड़े शहरों में अपने बेहतर काम के जरिये नाम कमाते
फिल्म में अदाकारी कर रही प्रणति राय प्रकाश ने कहा की उनका पटना से गहरा लगाव रहा है उन्होंने बताया कि वे 9वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने पटना के नॉट्रेडेम स्कूल से ही किया है. उन्होंने कहा की मेरा सपना था कि मैं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करूं और यह मौका मुझे मिला है. प्रणति ने बताया कि जब आपके काम को लोग सराहते हैं तो और बेहतर करने की हिम्मत मिलती है. छोटे शहर के लोग ही बड़े शहरों में अपने बेहतर काम के जरिये नाम कमाते हैं.

फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर

कस्तूरी और उतरन जैसे टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार नंदीश संधू ने कहा कि यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा थ्रिलर है जो उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है. उन्होंने बताया की फिल्म वह एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं, जो कानून औ्र सिस्टम के हिसाब से चलना चाहता है. नंदीश कहते है कि टीवी ने मेरे लिए फिल्म में अभिनय करना आसान कर दिया.

ये मेरे ही घर की कहानी है
कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता अजय कुमार ने कहा कि एक मंझे हुए पटकथा लेखक दिलीप शुक्ला ने जब मुझे फैमिली ऑफ ठाकुरगंज की कहानी सुनाई तो मुझे लगा कि ये मेरे ही घर की कहानी है और फिर मैंने फिल्म बनाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि दर्शकों को भी कहीं न कहीं इस फिल्म में अपने घर की कहानी दिखेगी. अजय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश, दिल्ली, और मुंबई में की गयी है. उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म की शूटिंग बिहार में भी करना चाहता था मगर यहां संसाधनों की कमी की वजह से फिल्म करना आसान नहीं था. उन्होंने फिल्म को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से देखने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >