मां के दर्शन करने परिवार सहित पहुंचे अमिताभ, हाथ जोड़े आये नजर

मुंबई : इन दिनों देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है और सभी भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में ध्‍यान मंग्न हैं. तो भला ऐसे में बॉलीवुड के महानाय‍क अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रह सकते हैं. वे भी अपने परिवार के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया. दरअसल, सोशल मीडिया […]

मुंबई : इन दिनों देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है और सभी भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में ध्‍यान मंग्न हैं. तो भला ऐसे में बॉलीवुड के महानाय‍क अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रह सकते हैं. वे भी अपने परिवार के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया.

दरअसल, सोशल मीडिया पर अमिताभ की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिसमें अमिताभ माता का आशीर्वाद लेते हुए और अपने परिवार के साथ देवी मां की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं. बिग बी अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ मुंबई के खार सबअर्ब में दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने पहुंचे.

यहां चर्चा कर दें कि खार सबअर्ब मुंबई के मशहूर दुर्गा पंडालों में से एक है और यहां कई बड़े सितारे दर्शन करने आते हैं. वैसे भी बच्चन परिवार हर बड़े त्यौहार पर मंदिर में स्पॉट होता ही रहता है. गौर हो कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 76 वां जन्मदिन मनाया है और वे जल्द ही फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >