Bigg Boss 20 LIVE: बस कुछ घंटे और... फिर शुरू होगा बिग बॉस 20 का जबरदस्त खेल, किचन-बेड ड्यूटीज पर भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20
Bigg Boss 20 LIVE: बस कुछ घंटे और फिर शुरू होने वाली है, किचन, बेड और बाथरूम ड्यूटीज को लेकर लड़ाईयां... घर में जब एक साथ कई सेलेब्स पहुंचेंगे, तो क्लैश होना नॉर्मल है और फैंस इस देखकर एंजॉय करेंगे. इस सीजन में कई फेमस स्टार्स आने वाले है, जिसमें कनिका मान, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, आसिफ खान, अरिश्फा खान, माही विज, ईशा रिखी, लव गिल, रिया अहीर शामिल है. बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर LIVE देखें यहां.
बिग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले शहजान गिल का ये वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वह गुस्से में बिग बॉस 13 में बोलती है, क्या करू मैं मर जाऊं, मेरी कोई फीलिंग नहीं है, खुद देखिये.
करण वाही की एक्स ने ली यूं एंट्री
बिग बॉस 13 सबसे ऐतिहासिक सीजन
कितने भी बिग बॉस के सीजन बीत जाए, लेकिन बिग बॉस 13 सबसे ऐतिहासिक रहा. इसे सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था और इसमें शहनाज गिल की बदमाशी, आसिम रियाज की लड़ाई और आरती सिंह, रश्मि देसाई की जुगलबंदी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ शुक्ला को अब भी नहीं भूल पाई हैं शहनाज गिल, मौत के 5 साल बाद छलका दर्द, बोली- सिड का यूं जाना...
Bigg Boss 20 Confirmed Contestants List: बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट्स लिस्ट
बिग बॉस 20 में इस बार कई सेलेब्स एंट्री करने वाले हैं,ये रहा लिस्ट....
1.माही विज
- आम्रपाली दुबे
- रीति तिवारी
- अमन गांधी
- उदिति सिंह
- काजी तौकीर
- मैरी कॉम
- अरिश्फा खान
- कुशल तंवर उर्फ गुल्लू
- ईशा रिखी
- आसिफ खान
- रोहेद खान
- फैसल खान
- कनिका मान
- रैपर युंग डीएसए (हर्ष विजय मचारे)
- ख़ुशी दुबे
- रिया अहीर
- लव गिल
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काउबॉय लुक में सलमान खान ने शूट किया ग्रैंड प्रीमियर, जानें कब और किस OTT पर देख सकेंगे शो
यह भी पढ़ें- तलाक, 5 करोड़ की एलिमनी और नया अफेयर? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज का इन विवादों से रहा है नाता
फैसल खान भी करेंगे एंट्री
आमिर खान का भाई फैसल खान भी बिग बॉस 20 में एंटर करने वाले हैं. उनका विवादों से गहरा नाता रहा है. ऐसे में जब वह घर में जाएंगे, तो पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली गॉसिप सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज क्रिएट करेगी.
यह भी पढ़ें- परिवार से रिश्ता तोड़ा, फिर मांगी माफी... अब बिग बॉस 20 में दिखेंगे फैसल खान, जाने लें नेटवर्थ और विवाद
ग्लैमरस अंदाज में बीबी हाउस पहुंची ईशा रिखी
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में ईशा रिखी की ब्लर इमेज और शैडो दिखाई जाती है. इसमें वह ग्लैमरस पोज देती हैं और कहती हैं, ''मैं पंजाबी और हिंदी फिल्म में एक्टिंग कर चुकी हूं, वो मेरे लाइफ का बेस्ट फेज था. उसके बाद मुझे प्यार हुआ और जो कुछ भी मैंने फेस किया.'' इतना कहते हुए वह इमोशनल होकर रोने लगती हैं. इसके बाद वह कहती हैं, ''जब आपका ट्रस्ट कुछ रिश्तों से टूटता है तो…'' 1 सितंबर को बादशाह और ईशा रिखी ने कन्फर्म किया कि उन्होंने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें- बादशाह से तलाक लेकर Bigg Boss 20 में पहुंची ईशा रिखी... दर्दनाक दिन यादकर रोई, बोली- जब ट्रस्ट टूटता है तो...
स्टेज पर लव गिल और रिया अहीर के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. घर में कौन एंट्री करेगा? दोनों ने एक दूसरे संग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. आप भी देखिये.
सलमान खान इन गानों पर झूमेंगे और करेंग बिग बॉस 20 का आगाज
‘बिग बॉस’ के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान का डांस हर बार शो की सबसे बड़ी हाइलाइट रहता है. लेकिन सीजन 20 में मेकर्स ने इस बार सलमान की परफॉर्मेंस को और भी धमाकेदार बना दिया है. सामने आए प्रोमो में सलमान अपने 20 पॉपुलर गानों पर 20 सिग्नेचर स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं. नीली टी-शर्ट, डेनिम जींस और काउबॉय हैट में उनका स्वैग देखते ही बन रहा है.प्रीमियर के दौरान सलमान ‘सोणी दे नखरे’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘ओ ओ जाने जाना’, ‘ढूंढे तुझे दीवाना’, ‘जानम समझा करो’, ‘प्यार दिलों का मेला है’, ‘टन टना टन’, ‘नो एंट्री’, ‘तेनू लेके मैं जाऊंगा’ और ‘बेबी को बेस पसंद है’ जैसे हिट गानों पर डांस करते दिखाई देंगे. सलमान का यह एनर्जेटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
कनिका मान ने शरारत सिखाते हुए की बिग बॉस 20 में एंट्री
बिग बॉस 20 के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया. जिसमें कनिका मान ग्लैमरस अदाओं में दिखाई दी. उन्होंने अपने हुस्न का जलवा दिखाते हुए धुरंधर का सॉन्ग तेनू शरारत सिखावा पर डांस किया. कनिका पहले से ही इस सीजन में शामिल होने वाले चर्चित नामों में गिनी जा रही हैं. प्रोमो आते ही फैंस उनकी संभावित एंट्री को लेकर चर्चा करने लगे. एक उत्साहित दर्शक ने लिखा, “ओएमजी, ये कनिका मान हैं... मैं इस सीजन सिर्फ उनके लिए हिंदी बिग बॉस देखने वाला हूं.”
Bigg Boss 20 LIVE Updates: बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी अब बिग बॉस 20 के घर में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं. शो के नए प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी को बिग बॉस के घर में छोड़ने के लिए पहुंचे. वहीं, सलमान खान अपने खास मजाकिया अंदाज में स्टारकिड का स्वागत करते हैं और कहते हैं कि अपने पापा की तरह अंडे पर लड़ाई मत करना.
Bigg Boss 20 LIVE Updates: जिस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो आखिरकार आ गया है. बिग बॉस 20 का आगाज बस कुछ ही घंटे में होने वाला है.शो के 20वें सीजन में एक बार फिर सलमान खान अपनी दबंग होस्टिंग के साथ लौट रहे हैं. इस बार घर में टीवी, फिल्मों, सोशल मीडिया और रियलिटी शो की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं.जिसमें कनिका मान, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, आसिफ खान, अरिश्फा खान, माही विज, ईशा रिखी, लव गिल, रिया अहीर, युंग डीएसए, उदिति सिंह, मैरी कॉम, अमन गांधी और रोहेड़ खान शामिल हैं. 20वें सीजन के घर को 'वरदान' थीम पर तैयार किया गया है.