Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक की फोटो को किया किस, इस कंटेस्टेंट का दावा, नीलम-शहबाज शॉक्ड

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की नई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर अपने गेम प्लान से दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही है. हाल ही में उन्होंने तान्या मित्तल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अमाल की फोटो को टास्क के दौरान किस किया है.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की दूसरी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर घर में आने के बाद से ही तहलका मचा रही हैं. वह हर किसी को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं और अपने गेम प्लान से दर्शकों को भी इम्प्रेस कर रही हैं. हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें मालती का मुकाबला तान्या मित्तल से हुआ और दोनों को अमाल के चेहरे की पहेली सुलझानी थी.

मालती का दावा, तान्या ने अमाल के फोटो को किया किस

बिग बॉस 19 के टास्क के दौरान मालती, तान्या को परेशान करती नजर आई. उन्होंने बातचीत में तान्या के माता-पिता को भी घसीट लिया. टास्क के दौरान जब तान्या पहेली की ईंटों पर लेटी हुई थी, मालती ने उन्हें अमाल की पहेली की एक ईंट दी और पूछा कि क्या वह उसे किस करना चाहती है. कार्य समाप्त होने के बाद, मालती ने दावा किया कि तान्या मित्तल ने अमाल के चेहरे वाली पहेली की एक ईंट को किस किया था. शहबाज और नीलम गिरी यह सुनकर शॉक्ड हो गए.

नीलम ने मालती को दी चेतावनी

मालती ने तुरंत कहा कि उसने किस करते हुए देखा था. हालांकि नीलम ने बीच में ही रोक दिया और बताया कि उनमें से किसी ने भी ऐसा होते नहीं देखा था. उन्होंने मालती को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक वह 100 परसेंट आश्वस्त न हो जाए, इसे किसी के साथ डिसकस न करें. मालती अपने दावे पर कायम रही. मालती ने कहा, ” सचमुच मेरे सामने उसने अमाल के फोटो को किस किया था. वो जब लेटी थी, तब वो किस कर रही थी. तुम लोगों को नहीं दिखता है, मेरे सामने उसने किया.”

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office: 22वें दिन अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ हिट हुई या फ्लॉप? आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >