Bigg boss 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी टीवी की ये नागिन, ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट का बढ़ा देती है पारा

खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 18 की पहले कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा हट दिया. टीवी की ये एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस तसवीरों से फैंस का दिल जीतते रहती है.

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर होगा. शो को आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं. इस बार सलमान खान के शो का थीम ‘समय का तांडव’ है. बिग बॉस के घर के अंदर कौन-कौन से कंटेस्टेंट लॉक होंगे, इसकी जानकारी कुछ दिनों बाद आ ही जाएगी. हालांकि पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है. टीवी की नागिन यानी निया शर्मा इसमें भाग ले रही है.

बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने अनाउंस किया कि बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट कौन होगी. उन्होंने सबको निया शर्मा से मिलाया और बताया कि वो सलमान खान के शो का हिस्सा बन रही है. पिछले काफी समय से उनके नाम को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब कंफर्म हो गया है. गौरतलब है कि निया को पहले कई बार बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने हर बार इसे रिजेक्ट कर दिया है. अब फाइनली शो का हिस्सा बन गई है और फैंस ये जानकर काफी खुश होंगे.

क्या बिग बॉस 18 में ये कंटेस्टेंट लेंगे भाग

बिग बॉस 18 में इस बार अनुपमा फेम मुस्कान बामने, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी नजर आ सकते हैं. इसके अलावा न्यारा बनर्जी, अविनाश मिश्रा, करण वीर मेहरा, शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, जान खान, शिल्पा शिरोडकर, मीरा देवस्थले, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, करम राजपाल, देब चंद्रिमा सिंहा रॉय, रित्विक धनजानी, चाहत पांडे भाग ले सकते हैं. हालांकि निया शर्मा के अलावा अभी तक किसी दूसरे नाम को लेकर मेकर्स ने घोषणा नहीं की है. बता दें कि करव वीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बन गए है. अब देखना होगा कि क्या वो बिग बॉस 18 में नजर आएंगे.

Also Read- Bigg Boss 18 में होगा टाइम का तांडव, बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, नोट कर लें डेट

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >