Bigg Boss 18 में भाग लेने पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- करोड़ों रुपये की बड़ी रकम…

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन कई खबरें चलती है. हाल ही में रूमर्स आया कि अनिरुद्धाचार्य महाराज रियालिटी शो में भाग ले सकते हैं. अब उन्होंने इसपर रिएक्ट किया है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन जबरदस्त हिट रहा, जिसमें सना मकबुल ने ट्रॉफी अपने नाम की. अब रियालिटी शो के खत्म होने के बाद से बिग बॉस 18 की चर्चा तेज हो गई है. हर कोई जानना चाहता है कि सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो कब ऑनएयर होगा और इसमें कौन से स्टार्स नजर आएंगे. कथित तौर पर अर्जुन बिजलानी, करण पटेल, समीरा रेड्डी, शोएब इब्राहिम, दलजीत कौर, दीपिका आर्य और डॉली चायवाला जैसे नाम बिग बॉस 18 में भाग लेने के लिए चर्चा में हैं. हाल ही में, ये भी खबर आई कि अनिरुद्धाचार्य महाराज रियालिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं.

बिग बॉस 18 में भाग लेने पर क्या बोले अनिरुद्धाचार्य महाराज?

दरअसल सोशल मीडिया पर कई दिनों से खबरें आ रही है कि अनिरुद्धाचार्य महाराज बिग बॉस 18 में हिस्सा ले सकते हैं. हाल ही में एक सत्संग के दौरान, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने रियालिटी शो में अपनी संभावित भागीदारी के बारे में अटकलों को संबोधित किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने मूल्यों और संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने शो में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.

बिग बॉस में कैसे लोग लेते हैं भाग, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने जानें क्या कहा?

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पैसा उनकी प्राथमिकता नहीं है, अपने सिद्धांतों को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है. अनिरुद्धाचार्य महाराज ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि बिग बॉस अच्छे इरादों वाले लोगों के लिए नहीं है, इसमें दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति शामिल होते हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस 18 में आने के लिए करोड़ों रुपये की बड़ी रकम की पेशकश की गई थी.

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लाफ्टर शेफ्स ने क्या की थी मस्ती

अनिरुद्धाचार्य हाल ही में कलर्स टीवी के लाफ्टर शेफ्स में दिखाई दिए, जहां उनके आने से शो में चार चांद लग गया था. उन्होंने दर्शकों को बिस्कुट क्यों नहीं खानी चाहिए, इसके बारे में भी बताया. साथ ही श्री कृष्ण जी के लिए मखाने की खीर भी बनाई. महराज ने कृष्णा अभिषेक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, कृष्णा काफी अच्छा काम कर रहे हैं और अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाते हैं.

Also Read- Bigg Boss 18: क्या ये 2 कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 में मारेंगे धमाकेदार एंट्री, सलमान खान संग मचाएंगे धमाल

Also Read- Bigg Boss 18 में भाग लेंगे स्प्लिट्सविला X5 के विनर्स, बोले- बुला लो हमने 10 लाख रुपये…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >