Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया रोमांटिक ट्रैक ‘रानी बन के राज करबू’ रिलीज, तृषाकर मधु की खूबसूरती और अदाओं ने बरपाया कहर

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना ‘रानी बन के राज करबू’ रिलीज हो चुका है. सृष्टि भारती की आवाज और तृषाकर मधु की अदाओं ने गाने को खास और मजेदार बना दिया है. डिटेल्स जानें.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया रोमांटिक गाना दर्शकों के बीच आ चुका है. टुनटुन यादव का नया भोजपुरी गाना ‘रानी बन के राज करबू’ रिलीज हो गया है और आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है. इस गाने को टुनटुन यादव और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. दोनों की केमिस्ट्री और दमदार सिंगिंग ने गाने को खास बना दिया है. गाने के बोल प्यार, सपनों और सम्मान से भरे हुए हैं, जो सीधे दर्शकों के दिल को छूते हैं. आइए इसकी खासियत बताते हैं.

पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

तृषाकर मधु की ग्लैमरस अदाओं का चला जादू

वीडियो में तृषाकर मधु अपनी अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं. कहानी के अनुसार, वह बताती हैं कि उनके पापा उनके लिए ऐसा लड़का ढूंढ रहे हैं, जिसके पास सरकारी नौकरी, बड़ा बंगला और गाड़ी हो. इसी बातचीत के दौरान टुनटुन यादव का किरदार वादा करता है कि वह उन्हें “रानी” बनाकर रखेंगे और वह राज करेंगी.

गाने का वीडियो रंगीन लोकेशन्स, शानदार कॉस्ट्यूम और आकर्षक डांस मूव्स से सजा हुआ है. टुनटुन यादव की एनर्जी और तृषा कर मधु की एक्सप्रेशंस गाने को और भी मनोरंजक बनाते हैं.

फैंस ने गाने को बताया सुपरहिट

रिलीज के बाद से ही ‘रानी बन के राज करबू’ को यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस इस गाने को बार-बार देख रहे हैं और टुनटुन यादव की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में जब भी टुनटुन भैया का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है “. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “टुनटुन यादव भाई के गाना सुपरहिट है”. बाकी कई यूजर्स ने फायर और रेड हार्ट इमोजी के साथ प्यार बरसाया.

कुल मिलाकर, यह गाना रोमांस और एंटरटेनमेंट का शानदार मेल है, जो भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का न्यू ईयर सॉन्ग ‘नया साल के बधाई ए जान’ रिलीज, एक्ट्रेस संग रोमांटिक अंदाज में दिखे सिंगर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >