होली पर छाई शिल्पी राज, नया गाना ‘सारा रारा फारा रारा’ हुआ रिलीज

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग 'सारा रारा फारा रारा' रिलीज होते ही वायरल होने लगा है. वीडियो में शिवानी गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज और जबरदस्त डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: होली आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में रंगों भरे गानों की बहार आ जाती है. इस बीच में शिल्पी राज का नया गाना ‘सारा रारा फारा रारा’ रिलीज हो चुका है. रिलीज के साथ ही ये गाना सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. इस गाने को दर्शक ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. खबर लिखे जाने तक गाने ने 3 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं, और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

वीडियो में दिखा रोमांस और रंगों की मस्ती

इस होली स्पेशल गाने में एक्ट्रेस शिवानी गुप्ता नजर आ रही हैं. वीडियो में वो अपने ऑन स्क्रीन जीजा को रंग लगाती दिखती हैं, और दोनों के बीच हल्का-फुल्का रोमांस भी देखने को मिलता है. पूरे गाने में होली का माहौल, रंग-गुलाल और मस्ती साफ नजर आती है. शिवानी गुप्ता ने ब्लू ड्रेस में ग्लैमरस लुक कैरी किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनका डांस और एक्सप्रेशन गाने में अलग ही जान डाल देता है.

देखें गाने का वीडियो

शिल्पी राज की आवाज का फिर चला जादू

शिल्पी राज की दमदार और चुलबुली आवाज इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है. होली के मौके पर ऐसे मस्ती भरे गाने दर्शकों को खूब भाते हैं और यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है. कुल मिलाकर ‘सारा रारा फारा रारा’ होली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट सॉन्ग साबित हो सकता है. अगर आप भी इस बार होली पर म्यूजिक प्लेलिस्ट अपडेट करने वाले हैं, तो ये गाना जरूर जोड़ लीजिए.

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – सारा रारा फारा रारा
  • सिंगर – शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – शिवानी गुप्ता
  • लिरिक्स – विजय चौहान
  • म्यूजिक डायरेक्टर – विकास यादव
  • डायरेक्टर – दीपक देवा
  • प्रोड्यूसड – राजकुमार सिंह
  • कम्पनी – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें: जादू-टोना के शक में उलझी अनीशा पांडे, शिवानी सिंह का गाना ‘जगनाथवा बो खेला कर गईल’ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >