शिल्पी राज का नया गाना छाया, अपडेटेड बिहारन के ठुमकों ने बढ़ाई ‘दीदी रे दीदी’ की चमक

Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने होली के मौके पर नया गाना ‘दीदी रे दीदी’ रिलीज किया है. इसे शिल्पी राज ने खूबसूरती से गाया है. वीडियो में अपडेटेड बिहारन और नवरत्न पांडेय की जबरदस्त जोड़ी दिख रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: होली का मौसम आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंगों की बहार दिखने लगती है. इसी बीच वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने नया होली गीत ‘दीदी रे दीदी’ रिलीज किया है. शिल्पी राज ने गाने को अपनी खास अंदाज वाली आवाज से सजाया है. म्यूजिक वीडियो में अपडेटेड बिहारन और नवरत्न पांडेय नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी फ्रेश लगती है.

देखें गाने का वीडियो

‘दीदी रे दीदी’ में दिखी नवरत्न पांडेय- अपडेटेड बिहारन की जोड़ी

भोजपुरी सॉन्ग ‘दीदी रे दीदी’ में एक तरफ नवरत्न पांडेय होली की मस्ती में डूबे दिखाई देते हैं, तो दूसरी ओर अपडेटेड बिहारन अपने डांस और एक्सप्रेशन से गाने को और आकर्षक बना देती हैं. इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जिनमें देवर-साली की होली की नोकझोंक को मजेदार अंदाज में पिरोया गया है. संगीत अंजनी सिंह का है.वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है. कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता की है और एडिटिंग का काम दीपक पंडित और रोहित सिंह ने संभाला है.

गाने को लेकर क्या बोलीं शिल्पी राज?

‘दीदी रे दीदी’ सॉन्ग को लेकर शिल्पी राज ने कहा, ‘यह होली गीत सबसे अलग बनाया गया है, जोकि मेरे दिल के बहुत करीब है. इस गीत को गाते समय मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा था. इस गाने को इतना प्यार देने के लिए सभी श्रोताओं का दिल से धन्यवाद.’ वहीं, इस सॉन्ग को लेकर अपडेटेड बिहारन और एक्टर नवरत्न पांडेय ने हैप्पी मूड में कहा, हम रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देते हैं, जोकि उन्होंने इतना मन भावन होली का बनाया है और उसमें हमें परफॉर्मेंस करने का मौका दिया है. साथ ही दोनों ने फैंस और दर्शकों को बहुत सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का न्यू ट्रैक ‘बलम कलकतिया’ रिलीज, भाभी-देवर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >