खेसारी लाल यादव लेटेस्ट ट्रैक ‘होली बाद आके’ रिलीज, रक्षा गुप्ता संग छाया रोमांस

khesari Lal yadav New Holi Song: होली अभी आई नहीं है, लेकिन खेसारी लाल यादव ने पहले ही अपना नया गाना ‘होली बाद आके’ माहौल रंगीन कर दिया है. नए गाने में रक्षा गुप्ता के साथ उनकी मस्ती और केमिस्ट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है.

khesari Lal yadav New Holi Song: होली आने में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन खेसारी लाल यादव ने अभी से रंग और धूम-धड़ाका शुरू कर दिया है. उनका नया होली सॉन्ग ‘होली बाद आके’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. वीडियो में रक्षा गुप्ता के साथ वो कभी रंग उड़ाते दिख रहे हैं, तो कभी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी में ऐसी शरारत और एनर्जी है कि गाना देखते ही होली का मूड बन जाए. फैंस भी कह रहे हैं कि इस बार होली और भी धमाकेदार होने वाली है, क्योंकि खेसारी का ये गाना पहले ही प्लेलिस्ट में जुड़ चुका है.

होली से पहले रक्षा गुप्ता की आदाओं का बौछार

होली का माहौल है और वीडियो में रक्षा गुप्ता व्हाईट साड़ी में अपने पिया को कॉल कर बड़े ही नटखट अंदाज में उलाहना देती नजर आती हैं. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, आंखों की शरारत और बातों की मिठास सीन को और भी मजेदार बना देती है. एक्ट्रेस अपने पति को प्यार भरी डांट लगाते हुए कह रही हैं कि होली के बाद आकर क्या करोगे. वहीं खेसारी लाल यादव के साथ उनका मजेदार रोमांस और डांस का धमाका देखने को मिलता है. दोनों के बीच की यही हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कुराहट वाला अंदाज पूरे गाने में देसी रोमांस और होली की मस्ती का रंग घोल देता है, जिसे देखकर दर्शक खूब एंचरचेन हो रहे हैं.

‘होली बाद आके’ गाने का वाडियो

खेसारी की आवाज ने बढ़ाया होली का रंग

इस गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज अलग ही रंग जमा देती है. उनकी गायकी में वही देसी जोश, ठेठ अंदाज और होली वाली मस्ती साफ झलकती है. कभी वह ऊंचे सुर में जोश भरते हैं तो कभी हल्की शरारत के साथ लाइन को खींचते हैं, जिससे गाना और भी दिलचस्प बन जाता है. उनकी आवाज में उनकी आवाज में एक अलग सी खनक और अपनापन है, जो पूरे गाने को त्योहार वाली असली फील देती है और सुनने वाला खुद ब खुद झूमने लगता है.

गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – होली बाद आके
  • सिंगर – खेसारी लाल यादव
  • एक्ट्रेस – रक्षा गुप्ता
  • म्यूजिक – मुलायम यादव
  • लिरिक्स – अभिषेक भोजपुरीया
  • डायरेक्टर – पवन पाल
  • कम्पोजर – अभिषक भोजपुरीया
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह का ‘होली पे चले गोली’ गाना रिलीज, बॉलीवुड एक्टर संग मस्त जमी जोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >