मनोज तिवारी का नया गाना ‘होलरिया’ रिलीज, फैंस बोले– पुराने दिन याद आ गए

Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी का नया होली सॉन्ग ‘होलरिया’ मृदुल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ. फैंस इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा और संगीत प्रेमियों के लिए होली का जश्न इस साल और भी रंगीन होने वाला है सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने नए गाने ‘होलरिया’ को मृदुल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर शुक्रवार को रिलीज कर दिया, और गाने ने कुछ ही घंटों में फैंस का दिल जीत लिया. इस गाने की खासियत यह है कि इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों का भी जिक्र है.

पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी का खास जिक्र

‘होलरिया’ में मनोज तिवारी ने अपनी मधुर और दिल को छू लेने वाली आवाज दी है, जो गाने की जान बन गई है. गाने में उनके साथ एक्टर और पूर्व नेटबॉल व बास्केटबॉल खिलाड़ी प्राची तेहलान भी नजर आ रही हैं, जो देवर-भाभी के मजेदार किरदार में दिखती हैं. गाने में कई नेताओं और हस्तियों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, लालू यादव, तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और अन्य शामिल हैं, जो इसे और ज्यादा चर्चा में ला रहे हैं.

रिलीज होते ही फैंस के दिलों पर छाया ‘होलरिया’

देशभर में होली के महापर्व को 4 मार्च को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. रंग, गुलाल और ढेर सारी खुशियों के बीच भोजपुरी गाने का आनंद हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को खूब भा रहा है. ‘होलरिया’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है, और यह गाना होली का हर पार्टी एंथम बनते दिख रहा है. फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह गाना आने वाले दिनों में भोजपुरी सॉन्ग चार्ट्स में टॉप पर रहेगा.

फैंस भर-भर के कर रहे कमेंट

कई फैंस ने इस गाने ‘होलरिया’ पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. एक यूजर ने लिखा, “कई सालों बाद मनोज तिवारी जी को उनके पुराने अल्हड़ और देसी अंदाज़ में देखकर सच में मजा आ गया. 2000s वाली होली की वही यादें ताजा हो गईं… राजनीति अपनी जगह, लेकिन ये वाला रंग ही असली लगता है. 🎨” दूसरे यूजर ने कहा, “Manoj bhaiya ji apka new song sun kr to dil ekdam se gad gad hogya, kam se kam 20 gana aur banaiye!” वहीं एक और फैन ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा “वाह! आखिरकार फिर से वही पुराने वाले मनोज तिवारी दिखे. बचपन की होली और कैसेट वाले दिन याद आ गए ❤️”

इन प्रतिक्रियाओं से साफ जाहिर होता है कि फैंस को गाने में पुराने दिनों का वही मस्ती भरा अंदाज बहुत भा गया और वे इसी तरह के और गाने सुनने के लिए उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का न्यू ट्रैक ‘बलम कलकतिया’ रिलीज, भाभी-देवर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >