अक्षरा सिंह का 'होली पे चले गोली' गाना रिलीज, बॉलीवुड एक्टर संग मस्त जमी जोड़ी

Akshara Singh New Song: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का नया होली स्पेशल गाना 'होली पे चले गोली' रिलीज चूका है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस रंगों से भरे धमाकेदार ट्रैक में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से गाने को और भी खास रिस्पॉन्स मिल रहा है. पढे़ं गाने के बारे में...

Akshara Singh New Song: होली आने वाला है, इससे पहले नया गाना ‘होली पे चले गोली’ मार्केट में धमाल मचा रहा है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और फुकरे से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा की जोड़ी इस बार रंगों के त्योहार में अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और ऑन-स्क्रीन मस्ती गाने को और भी खास बना रही है. वीडियो में होली का पूरा माहौल दिख रहा है. रंग, गुलाल, डांस और जोरदार बीट्स. इस गाने को दर्शक बिलीब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. इस गाने पर थोड़े ही वक्त में लाखों व्यूज आ चुके हैं. ये गाना वही देसी होली वाला फील देता है, जिसे सुनते ही मूड फ्रेश हो जाए और कदम अपने-आप थिरकने लगें. दर्शकों के रिएक्शन से यह पता चल रहा है कि इस बार होली पर प्लेलिस्ट में ये गाना जरूर शामिल होने वाला है.

वीडियो में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

होली के इस नए गाने में अक्षरा सिंह सफेद रंग के ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं. वहीं वरुण शर्मा की शरारत भरी मस्ती ही सबसे बड़ा आकर्षण बनकर सामने आई है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी मजेदार लग रही है कि दर्शक बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर हो रहे हैं. रंग, गुलाल और धमाकेदार डांस मूव्स के बीच दोनों कलाकारों ने ऐसी एनर्जी दिखाई है कि गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट्स में उनकी जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

गाने का वीडियो

अक्षरा सिंह का एक्साइटमेंट

गाने के रिलीज को लेकर अक्षरा सिंह खुद भी काफी खुश नजर आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि इस साल की होली पर दर्शकों के लिए बड़ा धमाका तैयार है. उनके मुताबिक इस गाने में रंगों की मस्ती, दमदार अंदाज और जबरदस्त एनर्जी का ऐसा मेल है जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा. अक्षरा ने फैंस से कहा कि इस होली को और भी खास बनाने के लिए इस गाने को जरूर देखें और इसे मिस न करें. उनका मानना है कि इस बार होली का जश्न और भी ज्यादा धूमधाम से मनाया जाएगा, और यह गाना उस जश्न को और रंगीन बना देगा.

संगीत और टीम की मेहनत

इस गाने का म्यूजिक विक्रम मॉन्ट्रोस ने तैयार किया है, जो काफी जोशीला और त्योहार के माहौल के हिसाब से परफेक्ट बैठता है. अभि दत्त, दीपाली साथे और खुद विक्रम मॉन्ट्रोस ने इस ट्रैक में अपनी आवाज दी है. वहीं अजीम शिराजी इसके बोल लिखे है, जो सीधे दिल पर असर करते हैं और होली वाली फील पूरी तरह दे जाते हैं. गाने को बनाने में भी पूरी टीम ने जोर लगाया है. इसे प्रोड्यूस किया है वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह ने, जबकि सह-निर्माता मिखिल चंदिरमानी हैं. कार्यकारी निर्माता की जिम्मेदारी जहान बत्रा ने संभाली है. अकाउंट्स का काम समीर उत्तेकर ने देखा और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट प्रफुल ठवाले ने किया है.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का ‘टिकुलिया ए बलम’ रिलीज, वीडियो में छाया पति- पत्नी का प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >