Sunny Leone Bhojpuri Song: लाल-पीली साड़ी में छाईं सनी लियोनी, ‘लड़की दीवानी’ में नीलकम��� के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, 100M से ज्यादा व्यूज

Sunny Leone Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह और सनी लियोनी का भोजपुरी गाना ‘लड़की दीवानी’ पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है.

Bhojpuri Song Ladki Deewani: भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते सिंगर नीलकमल सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कुछ महीने पहले नीलकमल ने एक गाना ‘लड़की दीवानी’ रिलीज किया था, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी नजर आई थी. ये गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर हिट हो गया था. इस गाने पर अबतक 129 मिलियन व्यूज आ गए हैं. अगर आपने इस गाने का वीडियो नहीं देखा है, तो फ्रिक मत कीजिए. ‘लड़की दीवानी’ का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

सनी लियोनी का भोजपुरी गाना ‘लड़की दीवानी’ का वीडियो यहां देखें –

जानें ‘लड़की दीवानी’ गाने के बारे में

‘लड़की दीवानी’ गाना टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. ये गाना 18 मार्च 2025 को रिलीज किया गया था. वीडियो में नीलकमल के साथ सनी लियोनी है और इसे गाया भी नीलकमल ने ही है. सनी कभी लाल तो कभी पीली साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत दिख रही है. उनका किलर अंदाज आपको भी दीवाना बना देगा. जबकि नलीकमल भी बेहद स्टाइलिश लुक में दिखे हैं. गाने के खूबसूरत बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक आर जय कांग ने दिया है. गाने पर अबतक 129,236,113 व्यूज आए हैं और ये बढ़ता ही जा रहा है.

यूजर्स के कमेंट्स

गाने पर अबतक खूब सारे कमेंट्स आए है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, लड़की दीवानी गाना मेरे लिए ऑक्सीजन की तरह है. इस गाने के लिए नील कमल सिंह जी को धन्यवाद. एक यूजर ने लिखा, क्या लिरिक्स और आवाज है. जियो नीलकमल भैया गरदा उड़ा दिए. एक यूजर ने लिखा, असली स्टार नीलकमल सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के. एक यूजर ने लिखा, नीलकमल का डांस बहुत अच्छा लगा और सनी लियोन का भी डांस बहुत ही अच्छा था. एक यूजर ने लिखा, नीलकमल भैया आपकी आवाज और म्यूजिक कमाल का है, बार-बार सुनने का मन करता है.

यह भी पढ़ेंBhojpuri Song: रिलीज होते ही वायरल हुआ भोजपुरी गाना ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’, सपना चौहान के ठुमकों ने बढ़ाया तापमान

यह भी पढ़ें– Bhojpuri Song: इंटरनेट पर छाईं माही श्रीवास्तव, ब्लू घाघरा-चोली में दिखा ग्लैमरस लुक, रिलीज हुआ नया गाना ‘पियवा बवलिया लागे’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >