Smriti Sinha Bhojpuri Film: साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ फिल्म

Smriti Sinha New Bhojpuri Film: भोजपुरी दर्शकों के लिए अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और गौरव झा ने एक शानदार सरप्राइज दिया है. उनकी एक पारिवारिक फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ रिलीज होने जा रही है. फैमिली कॉन्सेप्ट के साथ यह फिल्म बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. पढ़िए इस फिल्म के बारे में…

Smriti Sinha Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. परिवार और रिश्तों पर आधारित एक नई फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. स्मृति सिन्हा और गौरव झा की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आने वाली है. उनकी आने वाली फिल्म ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ 16 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म का नाम ही साफ कर देता है कि कहानी रिश्तों, भावनाओं और पारिवारिक संस्कारों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है.

स्मृति सिन्हा और गौरव झा लीड रोल में

इस फिल्म में स्मृति सिन्हा और गौरव झा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री पहले से ही दर्शकों को पसंद आती रही है और इस बार भी उनकी जोड़ी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. कहानी में पति-पत्नी और सास-बहू के रिश्तों को बेहद संवेदनशील और सधे हुए तरीके से दिखाया गया है, जिससे हर उम्र के दर्शक खुद को जोड़ पाएंगे.

परिवार के बदलते रिश्तों को फिल्माया गया

‘पति का प्यार, सास का दुलार’ को विश्वा मूर्ति फिल्म्स और पिकासो प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म के निर्माता संजय पाण्डेय और देवेंद्र बंसल हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने संभाली है. निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि रिश्तों की अहमियत और परिवार की मजबूती का संदेश भी देती है. कहानी में आज के समय में परिवार के बदलते रिश्तों को सकारात्मक नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है.

16 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में कई दमदार सहायक कलाकार भी नजर आएंगे, जिनमें जय सिंह राठौड़, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जायस, महेश आचार्य, रिंकू भारती, बीबी बिजेंद्र सिंह, कविता राज सिंह, विनोद मिश्रा, निशा तिवारी, सुबोध सेठ, स्वीटी सिंह राजपूत, मुस्कान गोस्वामी और काजल निषाद शामिल हैं. ये सभी किरदार कहानी को और मजबूत बनाते हैं. ‘पति का प्यार, सास का दुलार’ एक साफ-सुथरी, भावनात्मक और पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है, जो 16 जनवरी को रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: Allegation On Khesari Lal Yadav: खेसारी को इस पुलिस ऑफिसर ने दी चुनौती, हिट गाना ‘पलंग सागवान के’ पर छिड़ा विवाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >