Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के नए गाने ‘दिलवा हमार दुखाई देला’ ने मचाया धमाल, साड़ी में बेहद ग्लैमरस लगी लीना कपूर

Shivani Singh New Bhojpuri Song Dilwa Hamar Dukhai Dela: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह नया गाना ‘दिलवा हमार दुखाई देला’ फैंस के लिए लेकर आई है. ये सॉन्ग प्यार, दर्द और धोखे की भावना को दिखाता है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song Dilwa Hamar Dukhai Dela: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह नये साल की शुरुआत में अपना नया गाना फैंस के लिए लेकर आई है. शिवानी के नये सॉन्ग का नाम ‘दिलवा हमार दुखाई देला’ आज 2 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है. सॉन्ग के रिलीज के बारे में सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी. ये एक इमोशनल सॉन्ग है और इसमें एक्ट्रेस लीना कपूर नजर आ रही है. सॉन्ग प्यार, दर्द और धोखे की भावना को दिखाता है. आइए सॉन्ग के बारे में विस्तार से बताते हैं.

शिवानी सिंह के नये गाने ‘दिलवा हमार दुखाई देला’ का वीडियो

गाने के कलाकार कौन-कौन है?

  • गाना: दिलवा हमार दुखाई देला
  • यूट्यूब चैनल- यशी फिल्म्स और रंगीला एंटरटेनमेंट
  • गायिका – शिवानी सिंह
  • एक्ट्रेस – लीना कपूर
  • बैनर – यशी फिल्म्स
  • लिरिक्स – अजय बच्चन
  • संगीत – एबी गुप्ता

दिल टूटने से दुखी है एक्ट्रेस

सॉन्ग में लीना कपूर अपने ऑन स्क्रीन पति से कहती है कि उन्होंने उसका दिल तोड़ दिया है. लीना कहती है कि उन्होंने आखिर किसी दूसरी लड़की से दिल क्यों लगाया है. हालांकि उसके पति उसे समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं समझती. गाने के बोल और डांस स्टेप्स काफी मैच कर रहे हैं. लीना ने ब्लैक कलर का ब्लाउज और रेड एंड ब्लैक साड़ी पहना है. उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है.

शिवानी सिंह के इन गानों को मिला खूब प्यार

शिवानी सिंह अक्सर अपने गानों की वजह से चर्चा में आ जाती है. उनके गाने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर होते हैं. ‘झुमका दुतलिया’, ‘जाड़ में भातार से’, ‘चूल्ही में झोंक दी’ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. ‘चूल्ही में झोंक दी’ पर तो 175 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का अब तक सबसे रोमांटिक गाना ‘जाड़ में भातार से’ रिलीज, अनुराधा यादव की अदाएं लूट ले गई दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >