Shilpi Raj New Bhojpuri Song Surat Se Sadi: शिल्पी राज का रोमांटिक सॉन्ग ‘सूरत से साड़ी’ रिलीज, येलो लहंगे में ग्रेसफुल दिखीं आस्था सिंह, फैंस बोले- सुपरहिट

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Surat Se Sadi: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘सूरत से साड़ी’ रिलीज हो चुका है. Devsai Films पर आए इस रोमांटिक सॉन्ग में आस्था सिंह की अदाएं और शानदार म्यूजिक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Surat Se Sadi: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गाने के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने आ गई हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे सुपरस्टार्स के साथ सुपरहिट गाने दे चुकीं शिल्पी राज का लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘सूरत से साड़ी’ आज रिलीज हो चुका है. यह गाना Devsai Films के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है.

इस गाने में शिल्पी राज की शानदार आवाज के साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से दर्शकों की धड़कनें बढ़ाती नजर आ रही हैं. म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह येलो लहंगे में बेहद ग्रेसफुल दिखाई देती हैं, जो गाने के रोमांटिक मूड को और खास बना देता है. आइए गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

‘सूरत से साड़ी’ के म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह छाईं

वीडियो की कहानी शादी के सीजन के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां ऑन-स्क्रीन पत्नी आस्था सिंह अपने पति से कहती नजर आती है कि लगन शुरू होने वाली है, इसलिए उसके लिए सूरत से खूबसूरत साड़ियां ले आए. इसी बीच आस्था सिंह के ठुमके और एक्सप्रेशंस गाने को विजुअली और भी आकर्षक बना देते हैं.

यूजर्स ने बताया सुपरहिट

गाने का म्यूजिक और बीट्स काफी कैची हैं, जो फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. रिलीज होते ही इस गाने को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस इसे ‘हिट’ और ‘सुपरहिट’ बता रहे हैं, वहीं रेड हार्ट और फायर इमोजी की भी भरमार देखने को मिल रही है.

Credits- youtube

गाने की टीम

  • गायिका: शिल्पी राज
  • संगीत: शंकर सिंह
  • लेखक: नितेश ठाकुर
  • संगीतकार: अप्पू सिंह
  • वीडियो: नेक्स्टसीन प्रोडक्शन
  • फीट: आस्था सिंह, Aadi.iin
  • वीडियो डायरेक्टर: आदी आईन
  • कोरियोग्राफर: प्रेम शर्मा
  • DOP: मोनू वर्मा, Aadi.iin
  • संपादन: आदी आईन
  • पब्लिसिटी डिजाइन: सावन GFX
  • DI: रोहित सिंह
  • आशीर्वाद: माँ वैष्णो देवी
  • प्रोजेक्ट मैनेजर: गरिमा मिश्रा
  • निर्माता: अरुण प्रकाश

यह भी पढ़ें: Pawan Singh New Bhojpuri Song Odhaniya Ae Gori: ‘ओढ़निया ऐ गोरी’ हुआ रिलीज, पवन सिंह की जीप एंट्री और डिंपल सिंह के लुक्स ने बढ़ाया पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >