रक्षा गुप्ता संग खेसारी लाल की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, नया गाना ओठलाली पs हुआ रिलीज

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Othlali Pa: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ओठलाली पा सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में रक्षा गुप्ता ऑरेंज लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Othlali Pa: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका लेटेस्ट गाना ओठलाली पs रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस लगातार इसे देख और शेयर कर रहे हैं. इससे पहले खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने का टीजर शेयर किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था.

खेसारी लाल के नये गाने ओठलाली पs का वीडियो देखें

रक्षा गुप्ता संग रोमांस करते दिखे खेसारी लाल

खेसारी लाल यादव का ओठलाली पs एक रोमांटिक गाना है. इस गाने में हीरो अपनी प्रेमिका की खूबसूरती और खासकर उसके होंठों की तारीफ करता है. वह मजाकिया अंदाज़ में कहता है कि चाहे वह कितना भी दाल-भात खा ले, उतनी ताकत उसे नहीं मिलती जितनी उसकी प्रेमिका के होंठों की लाली से मिलती है. गाने की कई लाइनों में हीरो यह भी बताता है कि वह बाहर काम करने गया था और काफी मेहनत करने के कारण कमजोर हो गया था. लेकिन जब वह अपनी प्रेमिका से मिलता है तो उसे बहुत खुशी महसूस होती है. वीडियो में ऑरेंज कलर के लंहगे में रक्षा गुप्ता काफी खूबसूरत लग रही है.

सॉन्ग की जानकारी

  • एल्बम: ओठलाली प
  • गाना: ओठलाली प
  • सिंगर: खेसारी लाल यादव
  • एक्ट्रेस: रक्षा गुप्ता
  • लिरिक्स: अभिषेक भोजपुरिया
  • म्यूजिक डायरेक्टर: जयगुरु देवा
  • कंपोजर: जयगुरु देवा और पप्पू प्रेमी
  • डायरेक्टर और कोरियोग्राफर: लक्की विश्वकर्मा
  • वीडियो: कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड
  • प्रोड्यूसर: राजकुमार सिंह
  • कंपनी/लेबल: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड

यह भी पढ़ेंखेसारी लाल-काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाई धूम, ‘सरसों के सागिया’ मचा रहा धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >