प्रमोद प्रेमी संग खुशी की जोड़ी छाई, गाना ‘कमर दुखावे में’ हुआ रिलीज

Kamar Dukhave Mei New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘कमर दुखावे में’ हुआ रिलीज. गाना रिलीज होते ही ट्रेंड कर रहा है. वहीं वीडियो में खुशी यादव का दिलकश अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Kamar Dukhave Mei New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया धमाका गाने की एंट्री हुई है, जो आते ही दर्शकों को दीवाना बना रहा है. सिंगर प्रमोद प्रेमी की आवाज में नया गीत ‘कमर दुखावे में’ सामने आया है. इस गाने में उनके साथ खुशी यादव कहर ढ़ाती नजर आ रही हैं. गाने का अंदाज पूरी तरह रोमांटिक और मस्ती भरा है, जो भोजपुरी गाने सुनने वाले लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

पति संग खुशी का रोमांटिक अंदाज

गाने के वीडियो में प्रमोद प्रेमी यादव और खुशी यादव के बीच रोमांस भरा अंदाज देखने को मिलता है. वीडियो में सिंगर प्रमोद एक्ट्रेस के साथ मस्ती और प्यार भरे अंदाज में नजर आते हैं. वहीं गाने के बोल भी काफी मजेदार हैं, जिसमें एक्ट्रेस हंसते-हंसते शिकायत करती है, “हमर कमर दुखावे में राजा तुम्हारा ही हाथ है” आगे वह कहती है कि वह पतली-सी है, ऐसे में ज्यादा शरारत करने से परेशानी हो जाती है, लेकिन उनके ऑन स्क्रीन पति प्रमोद को यह बात समझ में ही नहीं आती है. यही नोकझोंक और हल्का-फुल्का रोमांस गाने को और दिलचस्प बना देता है. वीडियो में खुशी यादव का ग्लैमरस लुक भी खूब ध्यान खींच रहा है.

गाने का वीडियो

टीम ने मिलकर बनाया शानदार वीडियो

गाने का म्यूजिक राहुल यादव ने दिया है, जो सुनने में काफी एनर्जेटिक लगता है. वहीं गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं. इसके निर्देशन पवन पाठक ने किया है, जबकि डांस स्टेप्स को असलम खान और नवीन ठाकुर ने तैयार किया है, जो वीडियो में काफी एनर्जेटिक नजर आते हैं. कैमरा वर्क रिंकू ने संभाला है और एडिटिंग रिशु ने की है. ‘कमर दुखावे में’ एक ऐसा गाना है, जिसमें देसी अंदाज, मजेदार बोल और एनर्जेटिक म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वाले लोग इसे बार-बार सुनना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘लागे ना उंघईया पिया’ गाना हुआ रिलीज, कल्‍पना पटवारी की आवाज ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >