OTT पर घर बैठे देखें भोजपुरी क्वीन Aamrapali Dubey की हिट फिल्में, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स जानें

Aamrapali Dubey Movies On OTT: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की हिट फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर देखें. जानें निरहुआ हिंदुस्तानी 3, सिपाही और निरहुआ चलल लंदन कहां स्ट्रीम हो रही हैं और उनका मजा घर बैठे लें.

Aamrapali Dubey Bhojpuri Movies On OTT: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरत डांस के जरिए लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है. उनकी फिल्में सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि इंस्पायर भी करती हैं. यही वजह है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अगर आप आम्रपाली दुबे के फैन हैं और उनकी फिल्मों का मजा OTT या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लेना चाहते हैं, तो हम आपको उनकी फिल्मों के नाम और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हैं.

Nirahua Hindustani 3

यह फिल्म एक्शन‑कॉमेडी‑रोमांस का शानदार मेल है. फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. कहानी प्यार, संघर्ष और मजेदार ट्विस्ट से भरपूर है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.

कहां देखें: Airtel Xstream Play, Zee5

Sipahi

सिपाही एक एक्शन और ड्रामा से भरपूर भोजपुरी फिल्म है, जिसमें आम्रपाली दुबे ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म की कहानी एक बहादुर और साहसी महिला के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार और समाज के लिए लड़ाई लड़ती है.

कहां देखें: Zee5

Nirahua Chalal London

यह फिल्म रोमांस और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर है. इसकी कहानी निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण और देसी अंदाज वाला लड़का है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात आम्रपाली दुबे के किरदार से होती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब परिस्थितियों के चलते निरहुआ को लंदन जाना पड़ता है.

कहां देखें: Tata Play Binge

Doli Saja Ke Rakhna

यह फिल्म खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर है. कहानी प्यार, परिवार और जीवन की चुनौतियों पर आधारित है, जिसमें रोमांस और हल्की‑फुल्की कॉमेडी का तड़का भी है. फिल्म का सुपरहिट गाना “पलंग सगवान के” रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हुआ और आज भी भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है.

कहां देखें: ZEE5

Cycle Wali Didi

आम्रपाली दुबे की यह फिल्म सच्चाई और संघर्ष की कहानी है. फिल्म दिखाती है कि कठिन हालात में भी उम्मीद और मेहनत से आगे बढ़ा जा सकता है.

कहां देखें: Jio TV

यह भी पढ़ें: Nirahua की एक्शन और रोमांस से भरी फिल्में अब OTT पर, जानिए कहां करें स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >