पैसों के लिए B ग्रेड फिल्मों में किया काम, आज संतान के लिए तरसी ये फेमस एक्ट्रेस

Monalisa: मोनालिसा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि इकोनोमिक कंडिशन की वजह से उन्होंने करीब 25 बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था. और आज वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चिंतित रहती हैं. उन्हें अभी तक कोई संतान नहीं हुआ है. पढ़िए मोनालिसा ने और क्या-क्या बताया है?

Monalisa: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी एक्टिंग और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए. एक्ट्रेस ने बताया कि स्ट्रगल के दौर में उन्हें आर्थिक मजबूरी के कारण बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा था.

मजबूरी में करनी पड़ीं बी-ग्रेड फिल्में

मोनालिसा ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उनके पास ज्यादा काम के ऑप्शन नहीं थे. उस समय उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसलिए जो भी प्रोजेक्ट मिलता था, वह उसे एक्सेप्ट कर लेती थीं. उन्होंने कहा कि उस दौर में उन्होंने करीब 25 बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया. कई फिल्मों का बजट भी बहुत कम था, लेकिन वही काम उनके लिए आगे बढ़ने का रास्ता बना.

इंटीमेट सीन करने में नहीं हुई झिझक

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन बी ग्रेड फिल्मों में कई बोल्ड और इंटीमेट सीन भी थे. हालांकि, उन्हें कैमरे के सामने ऐसे सीन करने में कभी असहज महसूस नहीं हुआ. उनके मुताबिक वह इसे अपने प्रोफेशन का हिस्सा मानती थीं. उन्होंने यह भी बताया कि उन फिल्मों में से कई कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाईं और कुछ प्रोजेक्ट्स रिलीज ही नहीं हुए.

परिवार की जिम्मेदारियों रहीं बड़ी वजह

मोनालिसा ने अपनी निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए बताया कि परिवार की जिम्मेदारियां भी उनके फैसलों की बड़ी वजह थीं. माता-पिता के इलाज और घर के खर्च के लिए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनना जरूरी था. इसी वजह से उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में हर तरह के प्रोजेक्ट्स में काम किया, ताकि इकोनोमिक स्टेबिलिटी हासिल कर सकें.

मां बनने का सपना अब तक अधूरा

मोनालिसा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनका मां बनने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिसे लेकर कभी-कभी उन्हें दुख भी होता है. शादी के बाद अक्सर लोग उनसे बच्चे को लेकर सवाल पूछते हैं. उन्होंने बताया कि वह काफी समय से फैमिली प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन फिलहाल चीजें उनके फेवर में नहीं हो पा रही हैं.

यह भी पढे़ं: कृतिका कामरा और गौरव कपूर में कौन है ज्यादा अमीर? इंटिमेट वेडिंग की तस्वीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >